- Hindi News »
- Technology »
- Mobile Network Suddenly Disappears Consider It A Warning Sign 11 Lakh Rupees Were Lost In Mumbai Within Minutes
सावधान! अचानक गायब हुआ मोबाइल नेटवर्क तो समझिए खतरे की घंटी, मुंबई में मिनटों में उड़ गए 11 लाख रुपये
SIM Swap Scam: डिजिटल दौर में मोबाइल नेटवर्क का अचानक बंद होना केवल तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक बड़े साइबर जाल का संकेत भी हो सकता है। मुंबई में सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने यह साबित कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह

SIM Swap Scam (Source. AI)
eSIM Scam: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल नेटवर्क का अचानक बंद होना केवल तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक बड़े साइबर जाल का संकेत भी हो सकता है। मुंबई में सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने यह साबित कर दिया है। यहां एक महिला ने कुछ ही मिनटों में 11 लाख रुपये गंवा दिए। कारण था e-SIM फ्रॉड, जिसने उनके मोबाइल नंबर को ठगों के कब्जे में पहुंचा दिया। गृह मंत्रालय की I4C यूनिट ने इस घटना के बाद देशभर के मोबाइल यूजर्स को अलर्ट जारी किया है। e-SIM और SIM स्वैप स्कैम अब तेजी से बढ़ता डिजिटल खतरा बन चुके हैं।
कैसे रचा गया e-SIM फ्रॉड का जाल
I4C के अनुसार यह मामला e-SIM फ्रॉड का है, जो पारंपरिक SIM स्वैप स्कैम का नया और अधिक खतरनाक रूप है। ठग खुद को टेलीकॉम कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर कॉल करते हैं। वे नेटवर्क समस्या, SIM अपग्रेड या e-SIM कन्वर्जन का बहाना बनाकर यूजर से जरूरी निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं।
इन जानकारियों के आधार पर वे नया SIM या e-SIM जारी करवा लेते हैं। जैसे ही नया SIM एक्टिव होता है, असली यूजर का मोबाइल नेटवर्क बंद हो जाता है और नंबर ठगों के नियंत्रण में चला जाता है। इसके बाद बैंक OTP और वेरिफिकेशन मैसेज सीधे अपराधियों तक पहुंचने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के ‘टोपाज बार’ पर पुलिस ने देर रात मारा छापा; नियमों की उड़ रही थी धज्जियां, मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज
Rohit Shetty House Firing Case: एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
10 एजुकेशन सिटी और 100 रोजगार का लक्ष्य, जानें महाराष्ट्र बजट में युवाओं के लिए क्या है खास
महाराष्ट्र बजट 2026: वढवण में बसेगी ‘चौथी मुंबई’, 10 लाख घर और 6000 किमी एक्सप्रेसवे का बड़ा ऐलान
नंबर हाथ में आते ही ऐसे खाली हुआ बैंक अकाउंट
मुंबई की महिला के साथ भी यही खेल खेला गया। नेटवर्क समस्या सुलझाने और SIM अपग्रेड के नाम पर जरूरी डिटेल ली गई। थोड़ी ही देर में उनके फोन का नेटवर्क बंद हो गया। दूसरी तरफ, उनके नंबर पर आने वाले सभी बैंक OTP और अलर्ट ठगों को मिलने लगे। इन OTP के जरिए बैंकिंग वेरिफिकेशन पूरा कर ठगों ने खाते से 11 लाख रुपये निकाल लिए। यह पूरा फ्रॉड बेहद कम समय में अंजाम दिया गया।
Mumbai में एक महिला को e-SIM fraud के ज़रिये ₹11 लाख का नुकसान हुआ और यह सब कुछ ही minutes में हो गया। Fraudsters खुद को telecom company बताकर SIM upgrade या e-SIM conversion के नाम पर contact करते हैं।#ESIMFraud #SIMSwapScam #CyberFraud #CyberSafety #CyberDost pic.twitter.com/o0Ss53XZvw — CyberDost I4C (@Cyberdost) February 11, 2026
सरकार की सख्त चेतावनी
Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने साफ कहा है कि टेलीकॉम कंपनियां खुद कॉल करके SIM अपग्रेड या e-SIM कन्वर्जन की मांग नहीं करतीं। यदि SIM या नेटवर्क से जुड़ी कोई समस्या हो, तो ग्राहक स्वयं आधिकारिक कस्टमर केयर या स्टोर से संपर्क करें।
दूरसंचार विभाग के नियमों के मुताबिक बैंकिंग कॉल आमतौर पर 1600 सीरीज से और मार्केटिंग कॉल 140 सीरीज से आती हैं। सामान्य 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर या लैंडलाइन से आने वाली संदिग्ध कॉल पर तुरंत भरोसा न करें।
ये भी पढ़े: Android 17 आ रहा है, क्या आपके फोन को मिलेगा नया अपडेट? Google ने किया बड़ा ऐलान
फ्रॉड कॉल की तुरंत ऐसे करें शिकायत
यदि कोई कॉल SIM, e-SIM या बैंक डिटेल मांगती है, तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें। इसके लिए Sanchar Saathi ऐप या आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। समय पर रिपोर्ट करने से ट्रांजेक्शन रोकने की संभावना बढ़ जाती है। जागरूकता और त्वरित कार्रवाई ही डिजिटल ठगी से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है।
Mobile network suddenly disappears consider it a warning sign 11 lakh rupees were lost in mumbai within minutes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘UK कभी हमारा साथी था, अब जरूरत नहीं’… डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर को सरेआम धमकाया
Mar 08, 2026 | 10:05 AMरनों की बारिश या गेंदबाज काटेंगे गदर? भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका!
Mar 08, 2026 | 10:01 AM198 परिवारों की चीखें हैं ये! इंसान और बाघ की जंग में फेल हुआ प्रशासन; कब लागू होगी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट?
Mar 08, 2026 | 09:57 AMपुणे के ‘कलाकार कट्टा’ विवाद में नया मोड़, आरटीआई में ट्रैफिक या सुरक्षा की कोई शिकायत नहीं
Mar 08, 2026 | 09:52 AMVidarbha Heat Wave Alert: अकोला-अमरावती समेत इन जिलों में अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Mar 08, 2026 | 09:41 AMईरान के कब्जे में कई अमेरिकी सैनिक! तेहरान के दावे पर भड़का अमेरिका, बोला- यह सिर्फ झूठ और…
Mar 08, 2026 | 09:40 AMCM की कुर्सी छोड़ने से पहले नीतीश का ‘पॉवर शो’, 10 मार्च से जाएंगे जनता के बीच, क्या है सियासी संदेश?
Mar 08, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM














