इथियोपिया से ओमान के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, गाड़ी चलाकर एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे PM अबी अहमद

Narendra Modi: संयुक्त सत्र में संबोधन खत्म करते ही सांसदों ने पीएम मोदी के लिए तालियां बजाई। इससे पहले इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने मंगलवार को पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था।
Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्सX/@narendramodi)
Published on
Updated on

PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना इथियोपिया दौरा पूरा किया और वे अब तीसरे पड़ाव के तौर पर ओमान रवाना हो गए हैं। उन्हें उनके प्लेन तक छोड़ने के लिए खुद इथोपियाई प्रधानमंत्री गाड़ी चलाकर आए। उन्होंने बेहद अपनेपन से गले लगाकर पीएम मोदी को विदाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘कल मुझे ‘ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। मैं इस सम्मान को भारत की जनता की ओर से पूरे विनम्र भाव और हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं।

प्रधानमंत्री के इस संबोधन को भारत-इथियोपिया रिश्तों में ऐतिहासिक पल के तौर पर देखा जा रहा है। इस तरह ये दुनिया की 18वीं संसद बनी जहां पीएम मोदी ने भाषण दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शेरों की धरती है। यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरा गृहराज्य गुजरात भी शेरों की धरती है।

भारत-इथियोपिया के रिश्ते पर क्या बोले पीएम मोदी?

इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और इथियोपिया के रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया जलवायु और भावना दोनों में एक दूसरे के साथ विचार साझा करते हैं। लगभग 2000 साल पहले, हमारे पूर्वजों ने संबंध स्थापित किए थे। हिंद महासागर के पार व्यापारी मसालों और सोने का व्यापार करते थे, लेकिन वे केवल वस्तुओं का ही व्यापार नहीं करते थे, वे विचारों और जीवन शैली का भी आदान-प्रदान करते थे। अदीस और धोलेरा जैसे बंदरगाह न केवल व्यापार केंद्र थे, बल्कि सभ्यताओं के बीच सेतु भी थे। आधुनिक समय में, हमारा संबंध एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। 1941 में इथियोपिया की मुक्ति के लिए भारतीय सैनिकों ने इथियोपियाई लोगों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी।

सांसदों ने पीएम मोदी के लिए बजाई तालियां

संयुक्त सत्र में संबोधन खत्म करते ही सांसदों ने पीएम मोदी के लिए खड़े होकर तालियां बजाई। इससे पहले इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने मंगलवार को पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था। वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले विश्व स्तर के नेता बने। इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है।

पीएम मोदी मंगलवार को ही इथियोपिया पहुंचे थे। यह उनका पहला दौरा है। पीएम अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया। जहां द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com