- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Letter To Bangladesh On Eid Unus Reply India Relations
PM मोदी ने बकरीद पर भेजा था खास संदेश, बांग्लादेश की ओर से भी प्रतिक्रिया; दोनो देशों में हुई अनदेखी कूटनीतिक बातचीत
- Written By: सौरभ शर्मा
ईद-उल-अजहा के मौके पर पीएम मोदी ने बांग्लादेश के पीएम यूनुस को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं थी, बता दें 4 जून को भेजे गए पत्र में PM ने त्योहार को सांस्कृतिक विरासत व भाईचारे का प्रतीक बताया था।

4 जून को पीएम मोदी ने बांग्लादेश के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी थीं (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली/ढाका: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में हाल के दिनों में आई तल्खी के बीच एक छोटी-सी पहल जो फिर से उम्मीद भरी रही है। बकरीद के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस पत्र में ईद-उल-अजहा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे भारत की विविध संस्कृति का प्रतीक बताया। खास बात यह रही कि इस पत्र का जवाब भी आया, जो आपसी रिश्तों को लेकर सकारात्मक संदेश देता है और दोनों देशों के बीच संवाद के नए संकेत छोड़ता है।
बकरीद जैसे पवित्र अवसर पर दोनों देशों के नेताओं का संवाद यह दर्शाता है कि कूटनीतिक मतभेदों के बीच भी इंसानी रिश्ते और सांस्कृतिक कड़ियां जीवित रहती हैं। पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच हुए इस विनम्र पत्राचार ने यह साफ किया कि साझा संस्कृति, परंपराएं और धार्मिक मूल्यों के जरिए भी रिश्तों को संवारा जा सकता है। यह घटना दिखाती है कि संवाद की एक ईमानदार कोशिश, बड़े राजनीतिक मतभेदों के बीच भी भरोसे की नींव रख सकती है।
pic.twitter.com/gNlLbLv3E6 — Chief Adviser of the Government of Bangladesh (@ChiefAdviserGoB) June 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी का सौहार्द भरा पत्र
4 जून को भेजे गए पत्र में पीएम मोदी ने बांग्लादेश के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि यह त्योहार त्याग, करुणा और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने इस मौके को भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि से जोड़ा और कहा कि यह पर्व उन मूल्यों को जीवंत करता है जो शांति और समावेश की ओर ले जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में ईद की रौनक: ईदगाह में अदा हुई नमाज, अमन और भाईचारे का दिया संदेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Bakrid 2026 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें शायराना अंदाज में मुबारकबाद, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो जानिए कब, कितना और किस तरीके से पानी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद
बंगाल में Detect, Delete, Deport नीति का असर, घुसपैठियों में दहशत, BSF चौकी पर खुद सरेंडर कर रहे बांग्लादेशी
‘कभी सोचा नहीं था ऐसा होगा’, कनाडा में खालिस्तानियों की फिर गुंडागर्दी, डर से थरथर कांप रहा रिपोर्टर
यूनुस का सकारात्मक जवाब
6 जून को आए जवाब में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए बकरीद को एक ऐसा समय बताया जो समुदायों को जोड़ता है और मानवता की भलाई के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भारत-बांग्लादेश के बीच आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को दोहराया और भविष्य में मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।
Pm modi letter to bangladesh on eid unus reply india relations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम ने तोड़े सालों पुराने मकान और दुकान, रहवासियों ने कहा- जिंदा छोड़ने के लिए धन्यवाद
May 28, 2026 | 01:17 PMनासिक में गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से कपड़े बदलने के नाम पर 20 रुपये की अवैध वसूली, मनपा मौन
May 28, 2026 | 01:12 PMमुंबई में AC लोकल ट्रेनों की बढ़ी लोकप्रियता, रोजाना 1.30 लाख यात्री कर रहे सफर
May 28, 2026 | 01:09 PMNEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: डॉ. मनोज शिरुरे के फ्लैट में लगनी थी ‘विशेष क्लास’, CBI जांच में खुली पोल
May 28, 2026 | 01:09 PMसलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग ने जीता दिल, Matrubhumi का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज
May 28, 2026 | 01:08 PMYoga Mahotsav : योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के दो अटूट स्तंभ, ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ का वैश्विक संदेश है योग
May 28, 2026 | 01:07 PMमैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM














