-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Khalistani Attack Mocha Bezirgan Canada India Relations
‘कभी सोचा नहीं था ऐसा होगा’, कनाडा में खालिस्तानियों की फिर गुंडागर्दी, डर से थरथर कांप रहा रिपोर्टर
- Written By: सौरभ शर्मा
रविवार को वैंकूवर में हो रहे खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार मोचा बेजिरगन पर भीड़ ने हमला कर दिया।

खोजी पत्रकार मोचा बेजिरगन खालिस्तानी समर्थकों का हमला (फोटो-सोशल मीडिया)
ओटावा: कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तान समर्थकों की हिंसा ने एक बार फिर वैश्विक मीडिया की नजरें खींच ली हैं। खोजी पत्रकार मोचा बेजिरगन उस समय घबरा गए जब उन्हें एक खालिस्तानी प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टिंग करते समय प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया, फिर उन्हें धमकाया और उनका फोन छीन लिया। घटना के बाद बेजिरगन ने कहा कि वह अब भी कांप रहे हैं। यह मामला न सिर्फ प्रेस की आजादी पर खतरे की घंटी है, बल्कि कनाडा में भारत विरोधी खालिस्तान की गतिविधियों की गंभीरता को भी उजागर करता है।
मोचा बेजिरगन ने स्पष्ट कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें खालिस्तान समर्थकों की ओर से निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी वे कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में ऐसे प्रदर्शनों की रिकॉर्डिंग कर चुके हैं और ऑनलाइन धमकियों का सामना कर चुके हैं। रविवार को वैंकूवर में एक प्रदर्शनकारी, जो पहले भी उन्हें परेशान कर चुका था, ने अचानक उन्हें घेर लिया और फोन छीनने की कोशिश की। घटना के वक्त वैंकूवर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को काबू में लाया।
मोचा बेजिरगन को खालिस्तानियों ने बनाया निशाना
रविवार को वैंकूवर में हो रहे खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार मोचा बेजिरगन पर भीड़ ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वह प्रदर्शन की वीडियोग्राफी कर रहे थे तभी एक प्रदर्शनकारी, जो पहले भी उन्हें ऑनलाइन परेशान कर चुका था, ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद कुछ और लोग भी आ गए और उनके फोन को छीन लिया गया। बेजिरगन ने कहा, यह सब दो घंटे पहले हुआ और मैं अब भी कांप रहा हूं।
उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें एक व्यक्ति उनसे उलझता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद वैंकूवर पुलिस के एक अधिकारी ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
भारत-कनाडा संबंधों में फिर से तनाव
यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब भारत और कनाडा के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं। खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या के बाद कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या में भारत पर आरोप लगाए थे, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में भारी दरार आई। अब मार्क कार्नी के नेतृत्व में भी स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती दिख रही है। हाल ही में टोरंटो में खालिस्तानियों ने एक एंटी हिंदू परेड भी निकाली थी, जिसे कनाडाई पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया।
Khalistani attack mocha bezirgan canada india relations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














