- Hindi News »
- World »
- Pm Modi France Visit 52nd G7 Summit Evian Emmanuel Macron World Leaders
G7 Summit में शामिल होने पहुंचे PM मोदी, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया स्वागत; तस्वीरें हुईं वायरल
- Written By: अमन मौर्या
G7 Summit Evian: प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया से जिनेवा होते हुए एवियन पहुंचे हैं। जिनेवा पर विमान से उतरते ही स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने उनका स्वागत किया।

जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए PM नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन पहुंचे (फोटो सोर्स- @narendramodi)
PM Modi G7 Summit France: जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन पहुंचे। सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 52वें जी7 समिट का औपचारिक उद्घाटन किया था। आगमन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आगमन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे विश्व नेताओं के साथ मुलाकात करने और वैश्विक महत्व के प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं।
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया से जिनेवा होते हुए एवियन पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, भारत एक अधिक सतत और समृद्ध भविष्य के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिनेवा पर विमान से उतरते ही स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, एयरपोर्ट पर मैं स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिला और हम दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई। वहीं विदेश मंत्रालय ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने एक दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
Reached Geneva short while ago, from where I will go to Evian for the G7 Summit. At the airport, met Mr. Guy Parmelin, President of the Swiss Confederation. Had a great discussion with him.@ParmelinG pic.twitter.com/TN6GL9Uu8p — Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2026
3 दिन चलेगा समिट
जी7 सम्मेलन फ्रांस के रिसॉर्ट शहर एवियां-ले-बैंस में आयोजित किया गया है। यहां दुनिया की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेता और आमंत्रित साझेदार देश वैश्विक आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करते हैं। 3 दिन तक चलने वाले इस समिट में सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे।
ये भी पढ़ें- मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा
सम्बंधित ख़बरें
UNSC में सुधार को लेकर भारत का कड़ा रुख, संयुक्त राष्ट्र में पेश ‘दस्तावेज’ पर उठाए सवाल
भारत में तो सिर्फ टेलीग्राम बंद, पर इन देशों में ब्लैकआउट हो जाता है पूरा इंटरनेट; जानें कैसे लगता है यह पहरा
भारत-बांग्लादेश कूटनीतिक विवाद: दिल्ली एयरपोर्ट पर PM के सलाहकार से पूछताछ पर भड़का ढाका, भारतीय राजनयिक तलब
तेहरान खेल रहा है ‘दोहरा खेल’… क्या नहीं हो पाएगी अमेरिका-ईरान डील? CIA ने राष्ट्रपति ट्रंप को किया अलर्ट
कई बड़े राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल
इसके बाद जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, कनाडाई पीएम मार्क कार्नी, जापान की पीएम सनाए ताकाइची समेत कई विश्वस्तरीय नेता पहुंचे। अमेरिका-ईरान पीस डील के साथ-साथ वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है।
बता दें, पीएम मोदी वर्तमान यूरोपीय देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में फ्रांस पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने स्लोवाकिया का दो दिवसीय दौरा पूरा किया। पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने वाला बताया।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Pm modi france visit 52nd g7 summit evian emmanuel macron world leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
G7 Summit में शामिल होने पहुंचे PM मोदी, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया स्वागत; तस्वीरें हुईं वायरल
Jun 16, 2026 | 04:40 PMठाणे में 3 MBMC Schools के विलय पर विवाद, शिक्षा प्रभावित होने की आशंका, MNS और विशेषज्ञों ने जताई चिंता
Jun 16, 2026 | 04:36 PMMathura: ब्रज में आस्था का महासंगम, अधिकमास के दौरान 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पूरी की ऐतिहासिक परिक्रमा
Jun 16, 2026 | 04:36 PMExplainer: नीट-यूजी परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर बैन क्यों? जानिए इसके पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी
Jun 16, 2026 | 04:36 PMपिंपरी-चिंचवड़ में भीषण जल संकट: आधी आबादी प्यासी, PCMC के पास सिर्फ 12 टैंकर, निजी माफियाओं का बोलबाला
Jun 16, 2026 | 04:34 PMसवाई माधोपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन…ट्रैक पर पहुंची भीड़, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग ठप, कई ट्रेनें लेट
Jun 16, 2026 | 04:34 PMझारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
Jun 16, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














