रंग पंचमी को लड्डू गोपाल को चढ़ाएं ये विशेष भोग, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Ladoo Gopal Bhog: रंग पंचमी पर लड्डू गोपाल को विशेष भोग अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है। इस दिन माखन, दही, गुजिया जैसे भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है।
Rang Panchami Bhog
लड्डू गोपाल (सौ.AI)
Published on
Updated on

Rang Panchami Bhog: रविवार, 8 मार्च को पूरे देशभर में रंग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह त्योहार हर वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। सनातन धर्म में रंग पंचमी का बड़ा महत्व है।

40 दिनों का होली उत्सव समाप्त

रंग पंचमी के साथ ब्रज क्षेत्र में चलने वाला लगभग 40 दिनों का होली उत्सव भी समाप्त हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी-देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर भक्तों के साथ रंगों का उत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन रंग खेलने और उत्सव मनाने से देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि तथा खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

राधा-कृष्ण के प्रेम को समर्पित है

ज्योतिष एवं धर्म शास्त्र के अनुसार, होली के 5 दिन बाद मनाया जाने वाला रंग पंचमी का त्योहार राधा-कृष्ण के प्रेम को भी समर्पित है इसलिए श्रीकृष्ण की पूजा करने से इस दिन शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा करने से आपके जीवन में सुख-शांति आती है और साथ ही आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग

  • मक्खन का भोग

ज्योतिषयों के अनुसार, रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा में मक्खन का भोग अवश्य लगाना चाहिए। माखन श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। कहते है इस दिन मक्खन अर्पित करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

  • मीठी दही का भोग

रंग पंचमी के दिन श्रीकृष्ण की पूजा में मीठी दही का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा, दही से बने व्यंजन भी लड्डू गोपाल को अर्पित किए जा सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में शुभ फल और खुशहाली आती है।

  • गुजिया का भोग

होली के त्योहार पर गुजिया लगभग हर घर में बनाई जाती है। यह त्योहार की खास मिठाई मानी जाती है। रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को गुजिया अर्पित करने से भगवान की कृपा बनी रहती है और घर में समृद्धि आती है।

  • जलेबी का भोग

लड्डू गोपाल को जलेबी का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। रंग पंचमी के दिन जलेबी अर्पित करने से जीवन में मिठास आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

  • मालपुआ का भोग

मालपुआ भी भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाया जाने वाला खास भोग है। रंग पंचमी के दिन मालपुआ अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है और करियर व कारोबार में भी सफलता मिलने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com