- Hindi News »
- World »
- Khawaja Asif On Taliban Relations Pakistan Defense Minister Afghanistan Issue
हमें लगा था तालिबान हमारे नीचे…पूरा गेम पलटा!’ अफगान ने थामा भारत का हाथ तो छलके आसिफ के आंसू
- Written By: अक्षय साहू
Pak-Afghan Conflict: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि काबुल पर तालिबान कब्जे के बाद संबंध सुधारने के सभी प्रयास विफल रहे और तालिबान अब पाकिस्तान की बात नहीं मानता।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khawaja Asif on Pakistan-Afghanistan Tension: अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहली बार खुलकर स्वीकार किया है कि 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद इस्लामाबाद द्वारा अफगान तालिबान से रिश्ते सुधारने के लिए किए गए सभी प्रयास पूरी तरह असफल रहे। आसिफ का बयान ऐसे समय में आई है जब मंगलवार को पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में 9 बच्चों समेत 10 लोगों के मारे जाने के बाद तालिबान बदला देने की बात कर रहा है।
एक पाकिस्तानी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि तालिबान सरकार के साथ सकारात्मक संबंध बनाने के लिए उन्होंने स्वयं कई बार काबुल का दौरा किया और शुरुआती दिनों में तालिबान नेतृत्व का स्वागत भी किया था। लेकिन इन कोशिशों का कोई लाभ नहीं मिला और उम्मीद के अनुरूप संबंध स्थापित नहीं हो सके।
भारत-टीटीपी के मुद्दे पर तनाव
ख्वाजा आसिफ के मुताबिक, पाकिस्तान को विश्वास था कि तालिबान शासन इस्लामाबाद पर निर्भर रहेगा और उसकी रणनीतिक आवश्यकताओं को समझते हुए सहयोग करेगा। मगर वास्तविकता इसके बिल्कुल उलट निकली। तालिबान न केवल पाकिस्तान की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे, बल्कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर विरोध भी कर रहे हैं। आसिफ का इशारा टीटीपी और भारत से रिश्तों की ओर था।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायली मिसाइलों ने उड़ाया ईरान का पेट्रोकेमिकल प्लांट; हमले के बाद नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें
Alert! धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में सोमवार को दिखेगा असर; कितना बड़ा है खतरा
‘नेतन्याहू के हाथ में कुछ नहीं…’ इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप के सख्त तेवर, बोले- तेहरान से डील US करेगा
रक्षा मंत्री ने तालिबान को एक अराजक समूह बताते हुए कहा कि उन पर भरोसा करना गलती होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने वर्षों तक तालिबान की दो पीढ़ियों को शरण दी, लेकिन उसके बदले में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।
यह बयान इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि पाकिस्तान लंबे समय तक अफगान तालिबान को समर्थन, पनाह और प्रशिक्षण देता रहा है। 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद पाकिस्तान को उम्मीद थी कि काबुल में उसकी पसंद की सरकार बनेगी, जो उसके हितों की रक्षा करेगी। लेकिन सत्ता संभालने के बाद तालिबान ने पाकिस्तान की अधिकांश उम्मीदों को निराश किया।
यह भी पढ़ें: शेख हसीना को मौत की सजा, यूनुस सरकार के खिलाफ अवामी लीग का ‘हल्ला बोल’, 30 नवंबर तक देशव्यापी आंदोलन
डूरंड लाइन को लेकर रिश्तों में खटास
दोनों देशों के बीच तनाव का सबसे बड़ा कारण तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) है। पाकिस्तान चाहता है कि अफगान तालिबान टीटीपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे, लेकिन तालिबान इसका स्पष्ट विरोध करता है। इसके अलावा डूरंड लाइन, सीमा सुरक्षा और व्यापारिक नीतियों को लेकर भी दोनों देशों के रिश्तों में खटास लगातार बढ़ रही है।
Khawaja asif on taliban relations pakistan defense minister afghanistan issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
Jun 08, 2026 | 02:19 PMमुंबई के ऐतिहासिक जिमखानों पर सरकारी शिकंजा! लीज रिन्यूअल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयार की सख्त शर्तें
Jun 08, 2026 | 02:16 PMचंद्रपुर में बढ़ते उद्योगों से ट्रैफिक संकट की आशंका, MIDC एसोसिएशन ने दिया नया विकास मॉडल
Jun 08, 2026 | 02:10 PMChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
Jun 08, 2026 | 02:10 PMअनुबंध की शर्तें सर्वोपरि, नागपुर हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया अधिकार क्षेत्र का नियम; मुंबई कोर्ट भेजा मामला
Jun 08, 2026 | 02:05 PMमध्य प्रदेश में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविर, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ
Jun 08, 2026 | 01:59 PMइजरायली मिसाइलों ने उड़ाया ईरान का पेट्रोकेमिकल प्लांट; हमले के बाद नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
Jun 08, 2026 | 01:56 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM













