-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Super League 2026 Security Alert Ttp Group Warning Psl
नहीं आयोजित होगा PSL? विदेशी खिलाडियों को मिली जान से मारने की धमकी; जानें पूरा मामला
- Written By: सजल रघुवंशी
PSL Update: पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को होनी है। इस बीच पाकिस्तान में विदेश से आने वाले खिलाड़ियों को आतंकी धमकी मिलने लगी हैं। तो क्या नहीं आयोजित होगा PSL,जानेंगे इसे।

पाकिस्तान सुपर लीग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपरी लीग के 11वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही यह कई विवादों और सुरक्षा चिंताओं में घिरता नजर आ रहा है। एक ओर देश में जारी तेल संकट और विदेशी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के फैसलों ने लीग की चमक को फीका कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ अब उभरते नए खतरे ने हालात को और गंभीर बना दिया है।
तहरीक-ए-लातिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी से जुड़े एक आतंकी गुट जमात-उल-अहरार (जेयूए) ने लाहौर और कराची में होने वाली इस लीग को लेकर धमकी भरा बयान जारी किया है। इस बयान के मुताबिक चेतावनी विदेशी खिलाड़ियों को दी गई है। जो टूर्नामेंट को खेलने आने वाले हैं। उनसे नाम वापस लेने को कहा है।
जमात-उल-अहरार ने पीएसएल को लेकर क्या कहा?
संगठन के बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में मौजूदा हालात ऐसी हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल है। संगठन ने खिलाड़ियों को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग से दूरी बनाए रखने को कहा है। बयान में यह भी दावा किया गया है कि देश के हालात काफी खराब हैं, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे इलाकों में। संगठन के मुताबिक, इन क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई और बढ़ती हिंसा से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं जहां कई लोगों के मारे जाने और लापता होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
क्रिकेट मैच घाव पर नमक छिड़कने जैसा- जेयूए
संगठन ने साफ कहा कि जब देश के कुछ हिस्सों में लोग परेशानियां झेल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट मैच कराना ‘घानों पर नजम छिड़कने जैसा है’। गौरतलब है कि यह धमकी ऐसे वक्त में आई है जब पाकिस्तान तेल संकट से बुरी तरह प्रभावित है। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में फौजियों द्वारा हिंसक कार्रवाई की जा रही है और सेना पर लोगों को जान से मारने के आरोप लग रहे हैं।
🚨 Threat issued against PSL Armed opposition groups in Pakistan have reportedly issued a statement urging foreign players to avoid traveling for PSL matches, citing concerns over security and potential risks. They clarified they are not opposed to cricket itself, but argue… pic.twitter.com/2MlRhE8rDH — Brutal Truth (@sarkarstix) March 23, 2026
यह भी पढ़ें: ‘युद्ध ने भारत के सामने भी चुनौतियां खड़ी की…’, मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी का बड़ा बयान; बताया सरकार का प्लान
क्या रद्द होगा पीएसएल टूर्नामेंट?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले ही तेल-गैस संकट का हवाला देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग के आयोजन में कटौती कर चुका है। टूर्नामेंट को छह के बजाय सिर्फ दो वेन्यू तक सीमित कर दिया गया है ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई है और मैच बिना दर्शकों के कराने का फैसला लिया गया है। अब जेयूए की धमकी के बाद पीसीबी की चिंताएं और बढ़ गई हैं।इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल से टकराव और ज्यादा कमाई के चलते कई विदेशी खिलाड़ी भी पीएसएल से दूरी बना रहे हैं।
इन वजहों से स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। ऐसे में पीएसएल 2026 अब सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं रह गया बल्कि सुरक्षा, आर्थिक दबाव और इंटरनेशनल टूर्नामेंट के बीच फंसा एक बड़ा आयोजन बन गया है। अब देखना होगा कि इन हालात में यह टूर्नामेंट सुरक्षित और सफल तरीके से आयोजित हो पाता है या नहीं।
Pakistan super league 2026 security alert ttp group warning psl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














