-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Psl 2026 Pcb Cuts Venues No Fans Mohsin Naqvi Statement Ipl Player Exit
बर्बादी की कगार पर पाकिस्तान सुपर लीग! इधर विदेशी सितारों ने फेरा मुंह, उधर गंभीर परेशानी में मोहसिन नकवी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
PSL 2026: पीएसएल 2026 पर संकट गहरा गया है। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के ताजा बयान से साफ है कि अब टूर्नामेंट को सिर्फ औपचारिक तौर पर पूरा किया जाएगा।

मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया)
Major Setback For PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को लगातार झटके लग रहे हैं। एक तरफ जहां विदेशी खिलाड़ी आईपीएल की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बोर्ड को टूर्नामेंट के आयोजन में भी बड़े बदलाव करने पड़े हैं। हालात को देखते हुए PCB ने कई अहम फैसले लिए हैं, जिनका सीधा असर इस सीजन पर पड़ने वाला है।
दो ही वेन्यू पर होंगे सभी मुकाबले
शुरुआत में PSL 2026 के मैच मुल्तान, पेशावर, फैसलाबाद, कराची, रावलपिंडी और लाहौर में आयोजित होने थे। लेकिन अब PCB ने इसे सीमित करते हुए सिर्फ दो शहरों कराची और लाहौर तक ही कर दिया है। इसके अलावा टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया गया है। इससे साफ है कि बोर्ड इस बार आयोजन को कम से कम संसाधनों में पूरा करना चाहता है।
दर्शकों के लिए बंद रहेंगे स्टेडियम
PCB ने यह भी साफ कर दिया है कि इस सीजन के सभी मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। यानी फैंस स्टेडियम में बैठकर मैच नहीं देख पाएंगे।
यह फैसला सुरक्षा और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
मोहसिन नकवी का बयान
मोहसिन नकवी ने कहा है कि “हमें नहीं पता कि मौजूदा हालात कब तक रहेंगे, लेकिन PSL की मेजबानी करना जरूरी है। यह एक इंटरनेशनल ब्रांड है, और इसमें विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हर कोई चाहता है कि PSL आगे बढ़े। लेकिन इन बदलावों के बावजूद, PSL 2026 26 मार्च को शुरू होगा।”
टालने का विकल्प नहीं था
PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने साफ कहा कि टूर्नामेंट को टालना संभव नहीं था। अगर ऐसा किया जाता तो आगे इसे आयोजित करने के लिए कोई उपयुक्त विंडो नहीं मिलती। बोर्ड ने एक नया शेड्यूल तैयार किया है, जिससे टीमों की यात्रा को सीमित रखा जा सके। साथ ही, फैंस को टिकटों का रिफंड देने की भी बात कही गई है और उन्हें हुई असुविधा के लिए माफी मांगी गई है।
मिडिल ईस्ट संकट का असर
मौजूदा हालात के पीछे मिडिल ईस्ट में चल रहा संकट बड़ा कारण माना जा रहा है। कच्चे तेल की आपूर्ति में रुकावट के चलते पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया है, जिससे आयोजन पर असर पड़ा है। इसी वजह से लोगों की आवाजाही सीमित करने और बड़े जमावड़ों से बचने के लिए ऐसे फैसले लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: बिना दर्शकों के होगा पाकिस्तान सुपर लीग, मिडिल ईस्ट वॉर के चलते तेल संकट ने बिगाड़ा PCB का पूरा खेल
विदेशी खिलाड़ी IPL की ओर
PSL 2026 और IPL 2026 के एक साथ होने से भी PCB को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तानी लीग छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला कर चुके हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए हैं। वहीं श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका भी लाहौर कलंदर्स को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने की तैयारी में हैं, जहां वह सैम करन की जगह ले सकते हैं।
Psl 2026 pcb cuts venues no fans mohsin naqvi statement ipl player exit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में फिर लौट रहा मौत का मानसून! फाइलों में बंद हुई जर्जर पुलों की सुध, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 27, 2026 | 09:48 AMवर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
Jun 27, 2026 | 09:39 AMसंदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
Jun 27, 2026 | 09:33 AMपाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Jun 27, 2026 | 09:32 AMछात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
Jun 27, 2026 | 09:30 AMThane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
Jun 27, 2026 | 09:30 AMगड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
Jun 27, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














