- Hindi News »
- World »
- Pakistan Sco Meeting In Pakistan Today Foreign Minister Jaishankar
आज पाकिस्तान में SCO की बैठक, पहुंचें जयशंकर, 9 साल बाद PAK जाने वाले पहले नेता
- Written By: राहुल गोस्वामी
विदेश मंत्री एस जयशंकर बीते मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं। वहीं आज SCO की 23वीं बैठक इस्लामाबाद में पाकिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित की जा रहीं है।

आज पाकिस्तान में SCO की बैठक
नई दिल्ली: जहां एक तरफ विदेश मंत्री एस जयशंकर बीते मंगलवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे हैं। वहीं आज यानी बुधवार को SCO की 23वीं बैठक को इस्लामाबाद में पाकिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित की जा रहीं है। इसी बैठक में आज विदेश मंत्री डॉ। एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जानकारी दें कि यह नौ वर्षों बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा है। पाक की राजधानी के पास स्थित नूर खान एयरबेस पर बीते मंगलवार को जयशंकर का पाकिस्तान के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया था।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : चुनावी मंथन शुरु, इतने सीटों पर बीजेपी लड़ सकती है चुनाव
सम्बंधित ख़बरें
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
रूस से भारत को मिले 40 ताकतवर Su 57 Fighter जेट; पाक के खिलाफ भारतीय सेना की तैयारी हुई मजबूत
नवभारत संपादकीय: ट्रंप के चक्रव्यूह में फंसे मुस्लिम देश! पाकिस्तान पर अब्राहम करार मानने का दबाव
रूस में गरजे अजीत डोभाल, आतंकवाद पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर दिया कड़ा संदेश
इतना ही नही विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बीते मंगलवार को यहां एक दूसरे का अभिवादन किया। शरीफ ने SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में अपने आवास पर रात्रिभोज दिया था और इसी दौरान शरीफ और जयशंकर ने एक दूसरे का अभिवादन किया। जयशंकर और शरीफ ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और बहुत ही संक्षिप्त बातचीत की।
हालांकि, दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण संबंधों में किसी तरह की नरमी आने का कोई संकेत नहीं मिला।मामले से अवगत सूत्रों ने बताया कि रात्रिभोज के दौरान प्रस्तुति में भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम भी शामिल था।पाकिस्तान कड़ी सुरक्षा के बीच SCO बैठक की मेजबानी कर रहा है। मुख्य सम्मेलन आज होगा।
यहां पढ़ें – कोर्ट में आज होगी सुनवाई, दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त
ऐसा समझा जाता है कि जयशंकर ने स्वागत समारोह में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ भी बातचीत की। जयशंकर का विमान स्थानीय समयानुसार बीते मंगलवार को दोपहर करीब 3.30 बजे पाकिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित नूर खान हवाई अड्डे पर उतरा और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
जानकारी दें कि बीते करीब नौ साल में पहली बार भारत के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान की यात्रा की है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध कश्मीर मुद्दे के अलावा पाकिस्तान से सीमापार आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं। इससे पहले विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। वह आठ-नौ दिसंबर 2015 में अफगानिस्तान पर ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद की यात्रा पर आयी थीं। उस समय जयशंकर भारत के विदेश सचिव के नाते सुषमा स्वराज के शिष्टमंडल का हिस्सा थे।
सुषमा स्वराज ने उस यात्रा में तत्कालीन पाक विदेश मंत्री सरताज अजीज से बातचीत की थी। सुषमा स्वराज और अजीज की वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया जिसमें दोनों पक्षों ने समग्र द्विपक्षीय संवाद शुरू करने के अपने फैसले की घोषणा की थी। सुषमा की यात्रा से कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काबुल से भारत लौटते समय लाहौर की 150 मिनट की औचक यात्रा की थी। मोदी ने अपने तत्कालीन समकक्ष नवाज शरीफ के पैतृक आवास का दौरा किया और शांति के तरीकों पर चर्चा की।हालांकि, पाकिस्तान की धरती से आतंकवादियों के भारत पर हमलों ने संबंधों को नुकसान पहुंचाया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान आज 15 और 16 अक्टूबर को SCO के शासन प्रमुखों की परिषद (CHG) के दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में SCO देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए बीते मई 2023 में भारत आए थे। यह लगभग 12 वर्षों में पाकिस्तानी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा थी।
Pakistan sco meeting in pakistan today foreign minister jaishankar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














