-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Rocked Again By A Bomb Blast 5 Killed In Ied Explosion In A Bike
Pakistan News: बम धमाके से फिर दहला पाकिस्तान, बाइक में IED लगाकर किया विस्फोट; हादसे में 5 की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
बलूचिस्तान के अशांत क्षेत्र में एक बार फिर जोरदार बम धमाका हुआ जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका एक मोटरसाइकिल में छिपाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के फटने से हुआ।

बाइक में IED लगाकर किया विस्फोट, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकी हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बलूचिस्तान के अशांत क्षेत्र में एक बार फिर जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट खुजदार के नाल बाजार इलाके में हुआ, जहां बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आईईडी लगा कर धमाका किया गया। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी रफीक ससोली ने जानकारी दी कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले की बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने कड़ी निंदा की और इसे कायरतापूर्ण कृत्य बताया।
नहीं थम रहे पाक में हमले
आपको बता दें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय रोज कोई न कोई हमले झेल रहा है। इसी बीच बुधवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार इलाके के नाल बाजार में हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका एक मोटरसाइकिल में छिपाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के फटने से हुआ। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
नाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ बहावल खान पिंड्रानी ने मीडिया से बात करते हुए पुष्टि की कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है और घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद जहरी के अनुसार, विस्फोट में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने की कड़ी निंदा
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने विस्फोट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। बुगती ने आश्वासन दिया कि आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा किया जाएगा और शांति विरोधी तत्व अपने मंसूबों में नाकाम रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा। गौरतलब है कि बलूचिस्तान पिछले 20 से अधिक वर्षों से हिंसा का शिकार रहा है। हाल ही में, 26 जनवरी को खुजदार से रावलपिंडी जा रही एक यात्री बस के पास हुए कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए थे।
Pakistan rocked again by a bomb blast 5 killed in ied explosion in a bike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














