- Hindi News »
- World »
- Pakistan Politics Munir Follows Zia Shahbaz Big Power Game
Year Ender 2025: पाक में बदलते हालात…जनरल जिया के कदम पर मुनीर, सत्ता की आड़ में शहबाज का बड़ा खेल
Pakistan News: 2025 में पाकिस्तान में सेना प्रमुख आसिम मुनीर की ताकत बढ़ी, धर्म के नाम पर राजनीति तेज हुई, शहबाज शरीफ के पीछे की चालें, लोकतंत्र कमजोर और सेना मजबूत।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान में धर्म की राजनीति पर जोर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Army Rule in Pakistan: पाकिस्तान में हमेशा से धर्म का इस्तेमाल राजनीति में होता आया है। लेकिन 2025 में पड़ोसी मुल्क में कुछ ऐसी घटनाएं हुई जो बताती है कि पाकिस्तान उसी पुराने चक्र में फंसती दिखाई देने लगी, जहां लोकतंत्र सिर्फ दिखावा और असली ताकत सेना के हाथ में होती है। इस साल सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की ताकत तेजी से बढ़ी और कई फैसलों ने लोगों को जनरल जिया के दौर की याद दिला दी।
आसिम मुनीर और सेना 2025 में धर्म के नाम पर जमकर राजनीति की। उन्होंने पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बार-बार इस्लामी पहचान, धर्म की सुरक्षा और देश को इस्लामिक एजाद रखना जैसे मुद्दों को लेकर भड़काऊ बयान दिए। जबकि देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट बढ़ रहा था, तब सरकार और सेना ने जनता का ध्यान हटाने के लिए धार्मिक नारों का इस्तेमाल किया। टीवी चैनलों पर भी माहौल ऐसा बनाया गया कि इस्लाम खतरे में है, और इस खतरे से बचाने वाला सिर्फ सेना ही है।
भारत के खिलाफ हजार जख्म की नीति
आसिम मुनीर और सेना ने 2025 में भारत के खिलाफ भी पुराना नैरेटिव दोबारा तेज किया। कभी कहा कि भारत इस्लामी पाकिस्तान को कमजोर करना चाहता है, कभी सीमा पर छोटे तनाव को धार्मिक कर्तव्य की तरह पेश किया गया। कई जगह यह बयान फैलाया गया कि भारत से खतरे के कारण सेना को और ताकत देना जरूरी है। इसके अलावा मुनीर ने भारत के खिलाफ हजार जख्म की नीति का भी नारा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
तालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
पाकिस्तान में महासंग्राम: खामेनेई की मौत पर कराची से PoK तक भड़की हिंसा, अब तक 35 लोगों की मौत
खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में कोहराम… बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला
ईरान के लिए दिखावे के आंसू और कराची में अपनों पर गोलियां, शहबाज शरीफ की दोहरी नीति का पर्दाफाश
पाकिस्तान में यह नारा नया नहीं है। 1971 की जंग में भारत से मिली करारी हार के बाद, सेना की कमियों और बांग्लादेश में हुए अत्याचारों को छिपाने के लिए तब के सेना प्रमुख और बाद में राष्ट्रपति बने जनरल जिया उल हक ने भारत को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए “भारत एक हजार जख्म” की नीति अपनाई थी। मुनीर भी ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार को छुपाने के लिए जिया के नक्शेकदम पर चलते नजर आ रहे हैं। इस तरह, पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था और राजनीतिक उथल-पुथल पर ध्यान कम पड़ता है, क्योंकि जनता का ध्यान भारत-विरोध की ओर मोड़ दिया जाता है।
शहबाज शरीफ का पर्दे के पीछे खेल
मुनीर के साथ 2025 में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भूमिका भी कम दिलचस्प नहीं रही। कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि उन्होंने सत्ता बचाने के लिए सेना से समझौता कर लिया। दिखने में सरकार उनकी है, पर बड़े फैसले मुनीर और सेना की मंजूरी से ही होते हैं। इमरान खान पर हुई कार्रवाइयों को भी सेना और सरकार ने मिलकर धर्म और सुरक्षा का मुद्दा बनाकर जनता के सामने पेश किया, ताकि विरोध की आवाज़ कमजोर हो जाए।
यह भी पढ़ें: इमरान खान से मिलने गई थी बहने…आधी रात को लाइट काटकर PAK पुलिस ने किया ऐसा कांड, मचा बवाल- VIDEO
लोकतंत्र कमजोर, सेना और मजबूत
पाकिस्तान में लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं और सेना फिर से खुलकर राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। जनरल मुनीर की बढ़ती ताकत और इस्लाम के नाम पर चलाए गए नैरेटिव से यह साफ दिखता है कि पाकिस्तान की राजनीति अब भी पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं निकली है। हाल ही में उन्हें पाकिस्तान का नया चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) नियुक्त किया गया है। इसका मतलब है कि अब मुनीर के एक हाथ में सत्ता की चाबी और दूसरे हाथ में न्यूक्लियर बम का नियंत्रण है। पाकिस्तान के इतिहास में इतनी ताकत सिर्फ जनरल जिया उल हक के पास थी।
Pakistan politics munir follows zia shahbaz big power game
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या तीसरे विश्व युद्ध की आहट? अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग में मिसाइलों के साथ साइबर और AI का भी हमला
Mar 03, 2026 | 01:23 PMईरान के बाद इजरायल के निशाने पर ये मुस्लिम देश, तख्तापलट के लिए एक्टिव हुआ यहूद संगठन, PM ने किया खुलासा
Mar 03, 2026 | 01:19 PMस्क्रूटिनी से महावैट पोर्टल तक, व्यापारियों ने उठाए GST और प्रोफेशन टैक्स की समस्याएं
Mar 03, 2026 | 01:11 PM‘द केरल स्टोरी 2’ का मंडे टेस्ट फेल, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई लाखों में सिमटी, जानें कलेक्शन
Mar 03, 2026 | 01:00 PMIND vs ENG: जब-जब अंग्रेजों को पटखनी दी, तब-तब भारत बना वर्ल्ड चैंपियन; क्या मुंबई में दोहराएगा इतिहास?
Mar 03, 2026 | 12:50 PMओवरईटिंग से बचना है आसान! होली की दावत में खुद को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
Mar 03, 2026 | 12:50 PMमार्च 2026 में स्मार्टफोन की बारिश, 30 हजार से लेकर ड्यूल 200MP कैमरा तक, किसे खरीदें आप?
Mar 03, 2026 | 12:49 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














