- Hindi News »
- World »
- Pakistan Civil War Intensifies Shahbaz Meets Nawaz Munir Gears Up
पाकिस्तान में गृहयुद्ध की आहट तेज! नवाज से मिलने पहुंचे शहबाज, मुनीर ने भी कसी कमर
Pakistan Political Tensions: पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक अडियाला जेल मार्च कर रहे हैं। इमरान की बहनें जेल पहुंचीं, मुनीर और सरकार मुलाकात नहीं करने दे रहे, तनाव बढ़ रहा है।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव बढ़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Civil War: पाकिस्तान में हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। एक तरफ इमरान खान की पार्टी के नेता अडियाला जेल की तरफ मार्च करने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ सैना प्रमुख आसिम मुनीर को चीफ ऑफ डिफ़ेंस स्टाफ (CDF) बनाने की अंतिम प्रक्रिया के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विदेश यात्रा पर निकल गए। जिसके बाद यह अफवाह उड़ने लगी कि वो मुनीर के CDF बनने से खुश नहीं है और इसे रोकने के लिए जानबूझ कर देर कर रहे हैं।
इमरान की बहन नोरीन नियाजी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जेल में इमरान के साथ बहुत अन्याय हो रहा है और उन्हें कैद-ए-तन्हाई में रखा गया है। नोरीन ने यह भी कहा कि अगर कोई एक जिम्मेदार अधिकारी इमरान से मिलने की अनुमति दे तो मामला बिगड़े बिना सुलझ सकता है।
अडियाला जेल की ओर बढ़े इमरान समर्थक
इसी बीच, इमरान खान के समर्थक अडियाला जेल की तरफ बढ़ रहे हैं। गाड़ियों में बैठकर बड़ी संख्या में लोग जेल की ओर निकल चुके हैं। समर्थकों का कहना है कि उन्हें अपने नेता इमरान से मिलने की अनुमति मिलनी चाहिए। दूसरी ओर, पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, शहबाज़ शरीफ लाहौर में नवाज शरीफ से मुलाकात करने गए हैं। मीडिया का दावा है कि नोटिफिकेशन तक इमरान से किसी को मिलने की इजाजत नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइलों पर संकट… क्या ईरान के हमलों को रोकने में खत्म हो जाएगा जखीरा?
ईरान पर हमले से पहले अमेरिकी कमांडर का सीक्रेट संदेश, 50 हजार सैनिकों को मिला युद्ध का आदेश
अमेरिकी हमलों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, 4.3 रही तीव्रता, परमाणु परीक्षण की आशंका से दुनिया में हड़कंप
ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर ये मुस्लिम देश, तख्तापलट के लिए एक्टिव हुआ यहूद संगठन, PM ने किया खुलासा
अडियाला जेल में इमरान पिछले 29 दिनों से बंद हैं और उनकी हालात की कोई जानकारी नहीं है। उनकी बहनें जेल पहुंच चुकी हैं और उनके समर्थक आज बड़े प्रोटेस्ट मार्च के लिए तैयार हैं। PTI के सांसद और विधायक भी अडियाला जेल पर पहुंचने वाले हैं। सरकार ने इस प्रोटेस्ट को रोकने के लिए हर जगह सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं।
इमरान के समर्थक अडियाला जेल में उनसे मिलने के लिए अड़े हैं, लेकिन प्रशासन और मुनीर की ओर से किसी भी हालत में उनकी मुलाकात की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में आज इस्लामाबाद और रावलपिंडी में बड़ी टकराव की संभावना है।
सीडीएफ के नोटिफिकेशन को लेकर सस्पेंस बढ़ा
वहीं, सीडीएफ आसिम मुनीर के नोटिफिकेशन को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। इस नोटिफिकेशन से यह तय होगा कि मुनीर को सीडीएफ की जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं। पाकिस्तानी सेना में फिलहाल चार महत्वपूर्ण पद खाली हैं।
यह भी पढ़ें: हमास मॉडल पर चल पड़ा जैश-ए-मोहम्मद, PoK रैली में खुली घोषणा, इंटेल रिपोर्ट से सनसनी- VIDEO
इनमें सीडीएफ आर्मी के वाइस चीफ और स्ट्रैटजिक कमांड हेड का पद शामिल है। इसके अलावा, ISI चीफ का पद भी खाली है। स्ट्रैटजिक कमांड हेड की जिम्मेदारी काफी अहम मानी जाती है क्योंकि इसके पास पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा का काम है। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि सीडीएफ के नोटिफिकेशन में कोई विवाद नहीं है और इसकी देरी पर सवाल उठाने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
Pakistan civil war intensifies shahbaz meets nawaz munir gears up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














