-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Changes Stance As Trf Gets Heat Dar Says No Objection
TRF पर शिकंजा कसते ही पाक के बदले सुर, डार ने कहा- हमें कोई आपत्ति नहीं
- Written By: अमन उपाध्याय
Ishaq dar on TRF: पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन टीआरएफ को लेकर पाकिस्तान ने अब नरम रुख अपना लिया है। अमेरिकी सरकार द्वारा टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किए जाने पर पाकिस्तान के विदेश..

इशाक डार, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Pakistan on TRF: पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन टीआरएफ को लेकर पाकिस्तान ने अब रुख बदल लिया है। अमेरिका द्वारा टीआरएफ को आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किए जाने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने कहा कि हमे इससे कोई आपत्ति नहीं है।
लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीआरएफ को लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ना सही नहीं है। जबकि भारत और अमेरिका का स्पष्ट मानना है कि यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा है।
हमें इससे कोई आपत्ति नहीं
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि अमेरिका एक संप्रभु राष्ट्र है और अगर उसने टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किया है, तो यह उसका अधिकार है। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि हम इसका स्वागत करते हैं। यदि टीआरएफ आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है और उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, तो कार्रवाई उचित है। बता दें कि इशाक डार इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अमेरिकी सचिव मार्को रुबियो से भी मुलाकात की है।
सम्बंधित ख़बरें
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
Powerful Small Countries: क्षेत्रफल में छोटे पर ताकत और पैसे में बड़े हैं ये देश, दुनिया पर है इनका राज
स्पेन में जंगलों ने ली 12 जिंदगियां! धधकती आग से मचा हाहाकार, कई लोग अब भी लापता
यह भी पढे़ें:- कंबोडिया ने लगाई युद्धविराम की गुहार, थाईलैंड के साथ जंग में इतने लोगों की मौत
TRF का लश्कर-ए-तैयबा से कोई संबंध नहीं
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने यह भी दावा किया कि टीआरएफ का लश्कर-ए-तैयबा से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, पाकिस्तान में यह संगठन पहले ही समाप्त कर दिया गया था। संगठन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर सजा दी गई थी और टीआरएफ की पूरी संरचना को खत्म कर दिया गया था। हालांकि, यह कोई नया दावा नहीं है। पाकिस्तान इससे पहले भी कई बार यह कह चुका है कि टीआरएफ और लश्कर-ए-तैयबा के बीच कोई संबंध नहीं है।
पाकिस्तान ने मंजूर नहीं किया
पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार ने पहले संसद में बताया था कि इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव में टीआरएफ का नाम शामिल होने से रोक दिया था, जिसमें पहलगाम हमलों की आलोचना की गई थी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से दबाव के बावजूद पाकिस्तान ने इसे मंजूर नहीं किया और अंततः प्रस्ताव से टीआरएफ का नाम हटा दिया गया, जिसे उन्होंने पाकिस्तान की जीत बताया। इतना ही नहीं, डार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को टीआरएफ की गतिविधियों को लेकर और ठोस सबूतों की आवश्यकता होगी।
Pakistan changes stance as trf gets heat dar says no objection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 03:39 PM6 दिन डूबा रहा वसई-विरार, मानसून तैयारियों में फिर फेल VVMC, लोगों का आरोप- रील बनाते रहे जनप्रतिनिधि
Jul 10, 2026 | 03:38 PMमूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा मेट्रो का सफर, महा मुंबई मेट्रो ने तीसरी बार बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 03:37 PMमिलावटखोरों को मिलेगी मौत की सजा? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, मंत्री नरहरी झिरवाल ने दिया जवाब
Jul 10, 2026 | 03:35 PMCM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
Jul 10, 2026 | 03:35 PMएकनाथ शिंदे इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है… शरद पवार और शिंदे की भेंट पर फिर बरसे संजय राउत
Jul 10, 2026 | 03:32 PMनागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














