NIT Budget 2026-27: नागपुर सुधार प्रन्यास ने पेश किया 1860 करोड़ का बजट, शहर को मिलेंगी ये सौगातें

Nagpur Improvement Trust Budget: नागपुर सुधार प्रन्यास (NIT) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1860.69 करोड़ का बजट पेश किया है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
Nagpur Improvement Trust Budget 2026-27
नागपुर सुधार प्रन्यास का बजट पेश करते सभापति संजय मीणा, ट्रस्टी और विधायक कृष्णा खोपड़े व अन्य (फोटाे नवभारत)
Published on
Updated on

Nagpur Development Projects: नागपुर सुधार प्रन्यास ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक बजट प्रस्तुत पेश किया जिसमें शहर के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विभिन्न सामाजिक कल्याण परियोजनाओं के लिए व्यापक प्रावधान किए। प्रन्यास सभापति संजय मीणा की अध्यक्षता में आयोजित विश्वस्त मंडल की बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट में शुरुआती शेष राशि के साथ कुल 1860.69 करोड़ की आय होने की आशा जताई गई।

इस बैठक में ट्रस्टी और विधायक कृष्णा खोपड़े, ट्रस्टी संदीप इटकेलवार, मुख्य अभियंता प्रशांत भंडारकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बजट के माध्यम से प्रन्यास ने नागपुर को आधुनिक और सुविधाओं से युक्त शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है।

इस तरह होगी आय

आय का प्रकार राशि (करोड़ रुपये में)
पूंजीगत आय 1150.96 करोड़
राजस्व आय 250.52 करोड़
अग्रिम व जमा राशि 83.65 करोड़
कुल आय 1485.13 करोड़

इस तरह होगा खर्च

खर्च का प्रकार राशि (करोड़ रुपये में)
पूंजीगत खर्च 1285.83 करोड़
राजस्व खर्च 122.50 करोड़
अग्रिम व जमा 106.10 करोड़
कुल खर्च 1514.43 करोड़

प्रमुख विकास योजनाएं और आवंटन

गुंठेवारी और सड़क विकास :  नागपुर सुधार प्रन्यास ने लेआउट 572 और 1900 में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 151 करोड़ आवंटित किए हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के डामरीकरण और सीमेंट रोड के निर्माण के लिए 90 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दलित और गैर-दलित बस्ती सुधार : नागपुर सुधार प्रन्यास के बजट में दलित बस्ती सुधार योजना, गैर-दलित बस्ती सुधार योजना और विधायक-सांसद निधि के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 872.22 करोड़ की भारी राशि का प्रावधान है। बाजार और व्यावसायिक परिसर : गोकुलपेठ मार्केट का विकास प्रन्यास और मनपा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। गोकुलपेठ, आशीर्वादनगर और अंबाझरी जैसे क्षेत्रों से 10 करोड़ की आय अपेक्षित है।

शहर को मिलने वाली नई सौगातें

बजट में कई महत्वपूर्ण और जनहितैषी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है जिनमें शामिल हैं।

  • स्वास्थ्य : वाठोडा में 300 बेड वाले अस्पताल का निर्माण और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में नये पीजी और सुपरस्पेशलिटी पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ 615 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण।
  • शिक्षा और संस्कृति : पूर्व नागपुर में ई-लाइब्रेरी, टेकड़ी गणेश मंदिर का विकास और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ‘शिवसृष्टि’ परियोजना।
  • सामाजिक भवन : ओबीसी भवन, वारकरी भवन, तिरले कुणबी और खैरे कुणबी भवनों का निर्माण।
  • पर्यटन और खेल : गोंड राजे बख्त बुलंद शाह स्मारक का विकास, हरापुर में खेल परिसर और छत्रपति संभाजी महाराज खेल परिसर का निर्माण।
  • अन्य परियोजनाएं : महाज्योति संस्था के लिए प्रशासनिक और प्रशिक्षण भवन, दक्षिण नागपुर में कार पार्किंग का विकास और गणेशपेठ बस स्टैंड के पास फूल बाजार का निर्माण।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com