- Hindi News »
- World »
- Pakistan Frustrated After Defeat To India Ishaq Dar Says Gave Tit For Tat Response
भारत से पिटकर बौखलाया पाकिस्तान, इशाक डार बोले- दिया जैसे को तैसा जवाब
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में आए हैं। भारत के साथ तनाव के बाद डार अक्सर अलग-अलग बयान देते रहते हैं। अब डार ने अब दावा किया है कि पाकिस्तान ने भारत...

पाक विदेश मंत्री इशाक डार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की पुरानी आदत है कि हार के बाद भी घमंड दिखाता है। आम लोगों से लेकर सैन्य अधिकारियों और राजनेता तक, सभी बड़ी-बड़ी बातें करने लगते हैं। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक विवादास्पद बयान दिया है। भारत से मुंह की खाने के बाद भी डार बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। वे अंदर से जानते हैं कि उनकी कितनी बुरी हार हुई है, लेकिन सच स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
डार ने अब दावा किया है कि पाकिस्तान ने भारत की हालिया कार्रवाइयों का जवाब “जैसे को तैसा से भी बढ़कर जवाब” दिया है। दिया है। हालांकि, पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई सबूत पेश नहीं किया है, लेकिन भारत के हाथों शिकस्त खाने के बावजूद वे ऐसे बयान दे रहे हैं, जैसे उन्होंने युद्ध जीत लिया हो।
डार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर कह दी ये बात
इशाक डार ने एक बार फिर पुरानी और घिसी-पिटी बात दोहराते हुए कश्मीर मुद्दे को उठाया, जैसा कि आमतौर पर पाकिस्तानी नेता करते आए हैं। उन्होंने दावा किया कि दक्षिण एशिया में शांति तभी संभव है जब जम्मू-कश्मीर विवाद का स्थायी हल निकाला जाए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शांति की बात भी जोड़ी और कहा कि पाकिस्तान भारत सहित अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है।
सम्बंधित ख़बरें
न फूल, न माला… स्लोवाकिया में पीएम मोदी का ‘ब्रेड और नमक’ से हुआ स्वागत, जानिए इसके पीछे का रहस्य
उड़ान भरते ही क्रैश हुआ स्काईडाइविंग विमान… अमेरिका के मिसौरी में बड़ा हादसा, पायलट समेत 12 की मौत
ईरान के साथ जंग खत्म… अब होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नौसेना; ट्रंप बोले- बहने दो तेल
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत
असीम मुनीर के बयान के बाद आतंकी हमला
इशाक डार के पहले असीम मुनीर ने भी कश्मीर मामले पर बोलते हुए कहा था कि हमें अपने कश्मीरी भाइयों के त्याग को याद रखना चाहिए, जो भारत के गैरकानूनी कब्जे के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछली बार भी मुनीर ने कश्मीर को गले की नस कहा था। उनके इस बयान के कुछ दिनों बाद ही कश्मीर के पहलगाम में एक भयानक आतंकी हमला हुआ था, जिससे पूरा देश स्तब्ध रह गया था।
इजराइली सेना का गाजा पर कहर; खाना मांगते लोगों पर की गोलीबारी; अब तक 67 की मौत
भारत ने दिया था तगड़ा जवाब
भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकी हमले के बाद कड़ी कार्रवाई की। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक सैन्य हमले किए। जिसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदरूनी हिस्सों में स्थित 9 आतंकी लॉन्चपैड और 11 पाकिस्तानी वायुसेना अड्डों को निशाना बनाकर सटीक हवाई हमले किए। साथ ही, भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को रोकने का निर्णय लिया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pakistan frustrated after defeat to india ishaq dar says gave tit for tat response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आग की अफवाह बनी 4 मौतों का कारण: रेलवे ने कहा- कोई आग नहीं लगी, चेन पुलिंग के बाद ट्रैक पर उतरने से गई जान
Jun 15, 2026 | 09:21 AMIND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Jun 15, 2026 | 09:17 AMअमरावती के लालखेड़ में नाली निर्माण को लेकर भाजपा कांग्रेस समर्थको में खूनी संघर्ष, 4 गंभीर घायल
Jun 15, 2026 | 09:12 AMHealthy Lifestyle Tips: बढ़ती उम्र में फिटनेस बनाए रखने के लिए सुबह की दिनचर्या में शामिल करें ये हेल्दी आदतें
Jun 15, 2026 | 09:09 AMएयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर
Jun 15, 2026 | 09:03 AMफ्लैट और निवेश के नाम पर 56 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 09:00 AMखंडवा में फिर तेंदुए की मौत: 5 दिन में दूसरी बार सड़क हादसे का शिकार बना वन्यजीव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Jun 15, 2026 | 08:54 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM














