- Hindi News »
- World »
- Cambodia Calls For Ceasefire In Deadly Clashes With Thailand
कंबोडिया ने लगाई युद्धविराम की गुहार, थाईलैंड के साथ जंग में इतने लोगों की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
Thailand Cambodia Ceasefire: थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर जारी हिंसक संघर्ष में अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं हजारों नागरिकों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। स्थिति की गंभीरता...

कंबोडिया ने युद्धविराम की लगाई गुहार, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Thailand Cambodia War: दक्षिण-पूर्व एशिया एक बार फिर तनाव की आग में झुलस रहा है। पिछले दो दिनों से थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर जारी हिंसक झड़पों में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अपने घरों से बेघर होने को मजबूर हो गए हैं। हालात बिगड़ते देख कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से बिना किसी शर्त के ‘तत्काल युद्धविराम’ की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत चेया केओ ने अपील की है कि सीमा पर जारी हिंसा को तुरंत रोका जाए और इस तनाव का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाए। दूसरी ओर, थाईलैंड की तरफ से इस अपील पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। थाईलैंड ने एहतियातन सीमा से लगे आठ जिलों में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचयाचाई ने चेतावनी दी है कि हालात तेजी से युद्ध की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि संघर्ष अब केवल गोलीबारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है और यह टकराव 12 इलाकों में फैल चुका है।
लगातार बिगड़ते जा रहे हैं हालात
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच गुरुवार से शुरू हुआ सीमा विवाद अब तीसरे दिन भी जारी है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शुरुआती हल्की गोलीबारी अब बड़े स्तर पर तोपों की गोलाबारी और हवाई हमलों में तब्दील हो चुकी है। पहली बार थाईलैंड ने अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमानों के साथ-साथ घरेलू रूप से विकसित ड्रोन को युद्ध के मोर्चे पर उतारा है।
सम्बंधित ख़बरें
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
Indian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
यह भी पढे़ें:- हमास का सफाया करो! ट्रंप ने इजरायल को दी खुली छूट, मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल
इन छोटे ड्रोन में एम472 मोर्टार बम लगाए गए हैं, जो सीधे कंबोडिया के हथियार गोदामों, तोपखाना ठिकानों और रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम को निशाना बना रहे हैं और भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। थाई सेना का दावा है कि एक हमले में सोवियत-निर्मित आरएम-70 ग्रैड रॉकेट सिस्टम को भी नष्ट कर दिया गया है, जो कंबोडिया की हमलावर क्षमता के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
थाईलैंड और कंबोडिया में क्या है विवाद?
थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर स्थित प्रीह-विहार मंदिर ही दोनों देशों के बीच विवाद का केंद्र है। माना जाता है कि यह मंदिर 9वीं से 12वीं शताब्दी के बीच खमेर साम्राज्य के शासकों ने बनवाया था। भगवान शिव को समर्पित यह अद्भुत मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। चूंकि यह मंदिर दोनों देशों की सीमारेखा के करीब स्थित है, इसलिए लंबे समय से यह टकराव का कारण बना हुआ है।
Cambodia calls for ceasefire in deadly clashes with thailand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: 4500 पदों पर निकली भर्ती, 22 जून तक करें आवेदन
Jun 13, 2026 | 06:21 PMWeekly Horoscope 14 to 20 June 2026: ये राशि वालों को होगा धन लाभ, तुला राशि वाले रखें इन बातों का विशेष ध्यान
Jun 13, 2026 | 06:20 PMभीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का कायाकल्प: नासिक सिंहस्थ कुंभ से पहले 90% काम होगा पूरा, CM फडणवीस ने की समीक्षा
Jun 13, 2026 | 06:13 PMरेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव! अब CBT के साथ बढ़ेगा TBT का इस्तेमाल, रेल मंत्री ने दिए नए निर्देश
Jun 13, 2026 | 06:13 PMफसल बीमा से वंचित यवतमाल के किसानों ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग
Jun 13, 2026 | 06:10 PMShani Dev Upay: शनिदोष से छुटकारा के लिए करें ये महाउपाय, शनिदेव करें कृपा, अड़चनें होंगी दूर
Jun 13, 2026 | 06:05 PMटेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Jun 13, 2026 | 06:04 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














