-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Blast Balochistan National Party Rally Quetta Casualties
क्वेटा ब्लास्ट से कांपा पाकिस्तान, BNP की रैली को बनाया गया निशाना, 14 लोगों की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
Quetta blast News: पाकिस्तान के क्वेटा में बीएनपी की रैली के पास जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई और 35 लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान के क्वेटा में ब्लास्ट, फोटो (सो. सोशल मीडिया )
Pakistan BNP Rally Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) की एक रैली के नजदीक जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में लगभग 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका शाहवानी स्टेडियम के पास उस समय हुआ जब सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम का समापन ही हुआ था।
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने हादसे में मरने और घायल हुए लोगों के आंकड़े जारी किए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से यह बात सामने आई है कि हमला दरअसल बीएनपी नेता अख्तर मेंगल और उनके काफिले को निशाना बनाकर किया गया था।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को किया सील
गनीमत रही कि अख्तर मेंगल इस हमले में सुरक्षित बच गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर लिया, जबकि राहत दलों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Robot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
PoK में 14 मौतों के बीच पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, प्रदर्शनकारियों को बताया भारत जैसा दुश्मन
#Quetta: Initial reports suggest that at least five people have been killed and dozens injured, including BNP central member Mussa Jan, in what police believe was a suicide bombing. Party officials confirmed that BNA chief Akhtar Mengal escaped unharmed.#Balochistan https://t.co/iLiIYhjgY3 pic.twitter.com/kOeOUJl65p — Saeed Buzdar (@Buzdar_Baluch) September 2, 2025
बीएनपी प्रवक्ता साजिद तरीन ने मीडिया को जानकारी दी कि अख्तर मेंगल का काफिला घटनास्थल से कुछ ही समय पहले गुजरा था। उसी के तुरंत बाद भीषण धमाका हुआ। इस विस्फोट में पार्टी के 13 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, तरीन ने बताया, “अख्तर मेंगल का वाहन गुजरते ही धमाका हो गया।”
कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरा शोक
फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अख्तर मेंगल ने सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा की पुष्टि करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा, “आपकी दुआओं और सहयोग के लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं। अल्हम्दुलिल्लाह, मैं सुरक्षित हूं, लेकिन हमारे साथियों की शहादत ने दिल तोड़ दिया है। लगभग 15 बहादुर लोग इस हमले में अपनी जान गंवा बैठे और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- चीन दौरे पर पीएम गए अकेले… SCO सम्मेलन से विदेश मंत्री ने क्यों बनाई दूरी, आखिर क्या थी वजह?
उन्होंने मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर अपने प्राण न्यौछावर किए। उनका यह बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुआ है कि अल्लाह उन्हें जन्नत में ऊंचा मुकाम दे और उनके परिवारों को सब्र बख़्शे। यह शहादत मेरी ज़िम्मेदारी को और बढ़ा देती है, और मैं इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।”
Thank you for your prayers and messages. Alhumdulillah I am safe, but deeply heartbroken at the loss of our workers. Around 15 have been martyred and many injured. They stood by me and gave their lives for our cause. Their sacrifice will never be forgotten. May Allah grant them… — Akhtar Mengal (@sakhtarmengal) September 2, 2025
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे शांति विरोधी ताकतों की कायराना साज़िश बताया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि ऐसी हिंसक घटनाओं का उद्देश्य क्षेत्र का माहौल बिगाड़ना और लोगों के बीच भय का वातावरण बनाना है।
Pakistan blast balochistan national party rally quetta casualties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












