-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Army Chief Asim Munir Begs Donald Trump Ceasefire On Operation Sindoor
भारत के बदले से कांप गए थे मुनीर, ट्रंप से मांगी भीख, पाकिस्तानी पत्रकार का दावा
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तानी पत्रकार निजाम सेठी ने दावा किया कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से सीजफायर के लिए ट्रंप से कई बार अपील की थी। शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के दावे को उन्होंने झूठा करार दिया।

आसिम मुनीर ने ट्रंप से की थी सीजफायर करवाने की अपील (फोटो- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर कई बार ये दावा कर चुके हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक सेना ने भारत के हर हमले को नाकाम कर दिया था। लेकिन अब पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार निजाम सेठी ने दावा किया है कि भारत के बदले से मुनीर और शहबाज शरीफ डर से खौफ में थे।
निजाम सेठी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के दावों को झूठा करार दिया है। उन्होंने यह बताया कि भारत के साथ सीजफायर की घोषणा करने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कई बार अपील की थी। सेठी के मुताबिक, चार दिनों तक चले सैन्य अभियान को रोकने के लिए पाकिस्तान ने पर्दे के पीछे से ट्रंप और दूसरे देशों से मिन्नतें की थीं।
सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाकिस्तान
पाकिस्तानी पत्रकार निजाम सेठी ने दावा किया कि जब भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सीजफायर पर सहमति बनी, तो पाकिस्तान की अपील को ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की। इसके बाद से ट्रंप कई बार सीजफायर का श्रेय खुद को दे चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ वारंट जारी
हमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
ट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक
सेठी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को ट्रंप का ध्यान आकर्षित करने के लिए जोरदार लॉबिंग करनी पड़ी। हमारी ओर से हमेशा ट्रंप के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश की गई और इसमें हम सफल रहे, जबकि भारत ने इस दिशा में उतनी मेहनत नहीं की। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उसने खुद को विजेता बताया था। सेठी का यह बयान ऐसे समय में आया है कि भारत कई बार वैश्विक मंच पर ये स्पष्ट कर चुका है कि सीजफायर दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हुई बातचीत के बाद हुआ था और इसमें डोनाल्ड ट्रंप की कोई भूमिका नहीं थी।
पाक-रूस और अफगानिस्तान में बड़ा समझौता, रेल लाइन से जुड़ेगा एशिया-यूरोप
दिखावे के लिए किया प्रमोशन
सेठी ने दावा किया कि पाकिस्तानी सरकार और सेना भारत के खिलाफ मिली हार को छुपाने और खुद को विजेता दिखाने के लिए अपने सैन्य अधिकारियों को प्रमोशन दिया। जबकि सच ये है कि हमें भारतीय हमले से भारी नुकसान हुआ है। लेकिन सरकार इसे मानने के लिए तैयार नहीं है।
Pakistan army chief asim munir begs donald trump ceasefire on operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMदूल्हा कार नहीं, बैलगाड़ी पर पहुंचा बारात लेकर, दहेज के खिलाफ दिया अनोखा संदेश
Jul 14, 2026 | 10:56 PMX पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
Jul 14, 2026 | 10:54 PMअयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PMVastu Tips: नौकरी में बार-बार आ रही रुकावट? तकिए के नीचे रखी एक छोटी-सी चीज बदल सकती है आपकी किस्मत
Jul 14, 2026 | 10:51 PMपरदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMदमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
Jul 14, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM














