- Hindi News »
- World »
- Pakistan Afghan Border Violence Pak Army Deployed Tanks Tension Increased Between This Issue
पाकिस्तानी टैंकों ने अफगानिस्तान पर दागे गोले, हमले को लेकर दोनों देशों में बढ़ी टेंशन
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर बॉर्डर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को अफगानिस्तान सीमा पर टैंक तैनात किए और अफगान चौकियों पर गोलाबारी की।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार को टैंक से अफगानिस्तान में बनी नई सैन्य चौकियों पर हमला किया।
दोनों देशों के बीच गुरुवार की सुबह गोलीबारी हुई, जो बाद में कुछ देर चलने के बाद थम गई। लेकिन दोपहर 4:30 मिनट पर दोनों के बीच झड़पे फिर शुरू हो गईं। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के अंतरिम प्रशासन के अधिकारियों ने भी इस झड़प की पुष्टि की है।
क्यों हुई गोलीबारी?
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को अफगानिस्तान से झड़प के दौरान पाकिस्तान की सेना ने टैंक तैनात किए और अफगान सीमा पर बनीं चौकियों को भारी तोपखाने से निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बॉर्डर पर नई चौकियां बनाने से विवाद खड़ा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से हड़कंप, हमलावर की तस्वीर आई सामने; कौन है मास्टरमाइंड?
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
अफगानिस्तान पर तालिबान का दोबारा कब्जा होने के बाद से ही पाकिस्तान के साथ सीमा को लेकर तनाव चल रहा है। पाकिस्तान और अफगान तालिबान कट्टर दुश्मन बन गए हैं। दोनों एक-दूसरेदूसरे के सैनिकों की मौत पर जश्न मनातेहैं। हालांकि 1979 के अफगान रूस युद्ध के दौरान पाकिस्तान तालिबान को बनाने में काफी मदद की थी। लेकिन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) बनने के बाद से ही दोनों में दरार आ गई है।
टीटीपी का समर्थक है अफगानिस्तान
दरअसल, पाकिस्तान लंबे वक्त से आरोप लगाता आ रहा है कि अफगानिस्तान टीटीपी का समर्थन करता है और उसके लड़ाकों को छिपने के लिए शरण देता है। हालांकि तालिबान पाकिस्तान के इन आरोपों को नकारता आ रहा है। जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन झड़प होती रहती है। साथ ही टीटीपी पाकिस्तान में उसकी फौजी चौकियों पर कब्जा जमा रहा है।
इसके अलावा डूरंड लाइन भी दोनों के बीच विवाद की एक बड़ी वजह है। डूरंड लाइन को अंग्रेजों ने 1893 में अफगान कबीलों से समझौते के बाद बनाया था। लेकिन तालिबान इस समझौते को मानने से इंकार करता है। वह इसे सीमा को अवैध मानते हैं और क्वेटा और पेशावर जैसे पाकिस्तान के प्रमुख शहरों पर अपना दावा ठोकते हैं। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना बार-बार उनके इलाके में घुसपैठ कर रही है। वहीं, पाकिस्तान का आरोप है कि तालिबान और टीटीपी मिलकर उसकी सेना और चौकियों पर हमला कर रहे हैं।
Pakistan afghan border violence pak army deployed tanks tension increased between this issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
May 24, 2026 | 11:57 AMUPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
May 24, 2026 | 11:53 AMयात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
May 24, 2026 | 11:51 AMAmravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
May 24, 2026 | 11:50 AMKyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
May 24, 2026 | 11:50 AMनासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
May 24, 2026 | 11:44 AMभीषण गर्मी में लीची की डिमांड हाई, नागपुर के बाजारों में लाल फल की बहार; कीमतें छू रहीं आसमान
May 24, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM













