- Hindi News »
- World »
- Nsa Ajit Doval Moscow Visit For Russia Ukraine War
Russia-Ukraine युद्ध रोकने के लिए भारत की कवायद तेज, NSA अजीत डोभाल शांतिदूत बनकर जा रहे मॉस्को
- Written By: साक्षी सिंह
कयास लगाया जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए लगता है भारत ने कवायद तेज कर दी है। अब जब अजीत डोभाल माॅस्को जा रहे हैं तो ये कयाद पुख्ता होते दिख रही है।

तस्वीर में अजीत डोभाल और पुतिन PHOTO- ANI
नई दिल्ली: कयास लगाया जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए लगता है भारत ने कवायद तेज कर दी है। अब जब अजीत डोभाल माॅस्को जा रहे हैं तो ये कयाद पुख्ता होते दिख रही है। यही नहीं रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए दुनिया के तमाम देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।
पीएम मोदी खुद भी इस पर अपना रूख स्पष्ट कर चुके हैं और शांतिपूर्ण समाधान की पैरवी कर चुके हैं। खैर इस बीच खबर सामने आ रही है कि देश के एनएसए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान पर बातचीत के लिए रूस जाएंगे।
ये भी पढ़ें:-Russia Ukraine War: मेलोनी को मोदी से आस, बोलीं- भारत रुकवा रूस-यूक्रेन युद्ध
सम्बंधित ख़बरें
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
रूस में गरजे अजीत डोभाल, आतंकवाद पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी; समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर दिया कड़ा संदेश
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
टीवी चैनल न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत डोभाल रूस में पीएम मोदी के शांति दूत बनकर जाने वाले हैं। वो दोनों देशों में संघर्ष विराम की पैरवी करेंगे। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने यूक्रेन दौरे पर भी युद्ध को रोकने की बात कही थी।
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई फोन कॉल में तय हुआ कि मोदी की यात्रा के बाद शांति के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनके एनएसए को रूस भेजा जाएगा.#RussiaUkrainewar #AjitDovalgoingtoMoscow #AjitDovalRussiaVisit pic.twitter.com/P4Jv0b7yx6 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 8, 2024
पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे के दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी कहा था कि उनको भारतीय पीएम से ही उम्मीद है कि वो इस युद्ध को रुकवा सकते हैं। दूसरी ओर बीते दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी फिर माना कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत यूक्रेन युद्ध पर वार्ता कर शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
ये भी पढ़ें:-नेपाल-भारत की समस्याओं को लेकर आया ओली का बयान, कही ये बात
मेलोनी को भी पीएम मोदी से उम्मीद
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के समाधान में भारत और चीन भूमिका निभा सकते हैं। फ्रांस 24 की खबर के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद एक सम्मेलन से इतर मेलोनी ने कहा कि मेरा मानना है कि संघर्ष के समाधान में चीन और भारत की भूमिका होनी चाहिए। एकमात्र ऐसी चीज जो नहीं हो सकती, वह यह सोचना है कि यूक्रेन को अकेला छोड़कर संघर्ष का हल निकाला जा सकता है।
Nsa ajit doval moscow visit for russia ukraine war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














