यूक्रेन जंग में शहीद सैनिकों के परिवारों को किम जोंग उन का तोहफा, प्योंगयांग में बनी आलीशान ‘सइपियोल स्ट्रीट’
Kim Jong Un Saeppyol Street: प्योंगयांग में रूस-यूक्रेन जंग में जान गंवाने वाले उत्तर कोरियाई सैनिकों के परिवारों के लिए नया हाउसिंग जिला तैयार है। किम जोंग उन ने अपनी बेटी संग इसका उद्घाटन किया।
- Written By: अमन उपाध्याय
यूक्रेन जंग में शहीद सैनिकों के परिवारों को किम जोंग उन का तोहफा, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Kim Jong Un Saeppyol Street: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने यूक्रेन में रूसी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते हुए जान गंवाने वाले अपने सैनिकों के परिवारों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। प्योंगयांग में इन परिवारों के लिए एक नया आवासीय जिला तैयार किया गया है जिसका उद्घाटन सोमवार को खुद किम जोंग उन ने किया। इस कदम को किम द्वारा युद्ध में मारे गए सैनिकों को सम्मानित करने और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
किम और उनकी रही मौजूद
उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों में किम जोंग उन को नवनिर्मित ‘सइपियोल स्ट्रीट’ पर टहलते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ उनकी प्रभावशाली बेटी किम जू ऐ भी मौजूद थीं। इस दौरान किम ने कुछ परिवारों के घरों का दौरा किया और उन युवा शहीदों को याद किया जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने वादा किया कि देश इन शहीदों के बलिदान का कर्ज हमेशा चुकाएगा।
North Korea’s Kim Opens Housing for Families of Fallen Soldiers Kim Jong Un opened the new Saeppyol Street housing in Pyongyang on Sunday (KCNA). pic.twitter.com/898hEI8mFS — RT_India (@RT_India_news) February 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
देर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
बढ़ता प्रोपेगेंडा और आंतरिक एकता
विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर कोरिया ने हाल के महीनों में रूस की मदद के लिए भेजे गए सैनिकों के गौरवगान के लिए प्रोपेगेंडा तेज कर दिया है। आवास जिले के निर्माण के अलावा, वहां एक स्मारक दीवार और एक संग्रहालय भी बनाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रयास आंतरिक एकता को मजबूत करने और युद्ध में हो रही जनहानि के कारण जनता में पनपने वाले संभावित असंतोष को रोकने के लिए किया जा रहा है।
भारी नुकसान और सैन्य सहयोग
दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) के अनुमान के अनुसार, यूक्रेन युद्ध में अब तक लगभग 6,000 उत्तर कोरियाई सैनिक हताहत (मारे गए या घायल) हुए हैं। हालांकि, मौतों का सटीक आंकड़ा स्पष्ट नहीं है लेकिन पिछले साल यह संख्या लगभग 600 बताई गई थी। किम जोंग उन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मदद के लिए न केवल हजारों सैनिक बल्कि बड़ी मात्रा में तोपें और मिसाइलें भी भेजी हैं।
यह भी पढ़ें:- स्विट्जरलैंड में बर्फीला तूफान, 80 यात्रियों को ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी; कई लोगों के हताहत होने की आशंका
रूसी तकनीक और आगामी लक्ष्य
इस युद्ध से उत्तर कोरिया को कुछ रणनीतिक लाभ भी मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि उत्तर कोरियाई सेना आधुनिक युद्ध का अनुभव प्राप्त कर रही है और बदले में उन्हें रूस से तकनीकी सहायता मिल रही है, जिससे उनके हथियार प्रणालियों के प्रदर्शन में सुधार हो सकता है। यह निर्माण कार्य ऐसे समय में पूरा हुआ है जब उत्तर कोरिया इस महीने के अंत में एक प्रमुख सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस कांग्रेस में किम जोंग उन अगले पांच वर्षों के लिए घरेलू और विदेश नीति के प्रमुख लक्ष्यों की घोषणा कर सकते हैं।
