राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
मुंबई

आज रात मुंबई पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, रक्षा से लेकर AI तक; PM मोदी के साथ सजेगा महामंच

Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज रात मुंबई पहुंच रहे हैं। चार दिवसीय दौरे में वे पीएम मोदी के साथ रक्षा, AI और 'होराइजन 2047' रोडमैप पर अहम चर्चा करेंगे।

अमन उपाध्याय

PM Modi Macron Mumbai Meeting: भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को एक नई ऊंचाई देने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज रात मुंबई पहुंच रहे हैं। 16 से 19 फरवरी तक चलने वाला यह चार दिवसीय दौरा न केवल द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और नवाचार के क्षेत्र में दोनों देशों के साझा भविष्य की रूपरेखा भी तय करेगा।

मुंबई से होगी ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

राष्ट्रपति मैक्रों सोमवार देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे। उनके दौरे का औपचारिक कार्यक्रम 17 फरवरी को शुरू होगा, जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई के लोक भवन में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद राजभवन के दरबार हॉल में दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान होगा और एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा। इसी दिन शाम को गेटवे ऑफ इंडिया पर 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कमेमोरेशन 2026' का भव्य उद्घाटन भी किया जाएगा।

दिल्ली में AI का महाकुंभ और वैश्विक विजन

दौरे के दूसरे चरण में, 18 फरवरी को मैक्रों नई दिल्ली पहुंचेंगे जहां उनका मुख्य फोकस तकनीक और भविष्य की चुनौतियों पर होगा। वे भारत मंडपम में आयोजित 'AI Impact Summit 2026' में हिस्सा लेंगे। 19 फरवरी को वे इस समिट के उद्घाटन समारोह, कंट्री पवेलियंस के दौरे और 'लीडर्स प्लेनरी' में शामिल होंगे। यह समिट वैश्विक नीति सहयोग और उभरती प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित है, जिसमें दुनिया भर के टेक लीडर्स और राष्ट्राध्यक्ष जुट रहे हैं।

होराइजन 2047: रक्षा और रणनीतिक गहराई

इस यात्रा का एक बड़ा हिस्सा 'होराइजन 2047 रोडमैप' के तहत सहयोग को मजबूत करना है। दोनों नेता रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत अपने रक्षा साझेदारों को विविधता दे रहा है और हाल ही में फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों व मिसाइलों की खरीद से जुड़े बड़े सौदे चर्चा में रहे हैं।

ईयर ऑफ इनोवेशन

भारत और फ्रांस ने वर्ष 2026 को 'ईयर ऑफ इनोवेशन' के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इसका उद्देश्य स्टार्टअप, रिसर्च और AI के क्षेत्र में युवाओं और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच तालमेल बढ़ाना है। मैक्रों का यह दौरा इस पहल को जमीन पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां