-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Nepals Gen Z Protests Pm Karki Secretary Faces Serious Allegations Demands For Resignation
नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे Gen Z, पीएम कार्की के सेक्रेटरी पर लगे गंभीर आरोप; इस्तीफे की मांग
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Protest in Nepal: नेपाल में जेन-जी फिर से अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। हाल के प्रोटेस्ट के दौरान भड़की हिंसा के बाद केपी ओली की सरकार गिरा दी गई थी। अभी भी हालात स्थिर नहीं हैं।

पिछले दिनों नेपाल में हुए प्रोटेस्ट की फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Nepal Gen Z Protest: नेपाल में एक बार फिर बवाल की स्थिति बन रही है। पीएम सुशीला कार्की के चीफ पर्सनल सेक्रेटरी आदर्श श्रेष्ठ पर परिवार के सदस्यों को नियुक्त करने का आरोप है। जेन-जी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जिससे नेपाल में फिर से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
नेपाल में प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के चीफ पर्सनल सेक्रेटरी आदर्श श्रेष्ठ की नियुक्ति पर बवाल मच गया है। भाई-भतीजावाद के मुद्दे को लेकर जेन-जी एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। जेन-जी नेताओं ने हाल ही में सिमारा में हुई हिंसा के बाद यह विरोध तेज कर दिया है।
‘पारदर्शिता’ की मांग पर सड़क पर जेन-जी
नेपाल में जेनरेशन जेड (जेन-जी) अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतर रहे हैं, जबकि अगले साल की शुरुआत में वहां आम चुनाव होने वाले हैं। मौजूदा विरोध का कारण प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के चीफ पर्सनल सेक्रेटरी आदर्श श्रेष्ठ हैं। नेपाली मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, आदर्श श्रेष्ठ की पत्नी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को सेक्रेटेरिएट में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के खुलासे के बाद से जेन-जी के नेताओं और जनता ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और आदर्श श्रेष्ठ के इस्तीफे की मांग की है। जेन-जी ने नेपाल में एक बार फिर भाई-भतीजावाद और फेवरेटिज्म का मुद्दा उठाया है।
सम्बंधित ख़बरें
Japan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
UK Ram Mandir: ब्रिटेन में 40 साल पुराने राम मंदिर पर संकट, यूके इस्लामिक मिशन को दी गई जमीन
US Scientist Detained: चीन में 600 दिनों से अमेरिकी वैज्ञानिक गिरफ्तार, जासूसी का लगा गंभीर आरोप
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
जेन-जी लीडर रक्ष्या बाम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “‘पारदर्शिता और जवाबदेही’ हमारी मुख्य मांगें थीं”। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिविक सरकार को पारदर्शी और लोगों के प्रति जवाबदेह बनना चाहिए। बाम ने मांग की है कि आदर्श श्रेष्ठ को तुरंत ऑफिस से हटा देना चाहिए और उन्होंने फेवरेटिज्म को बढ़ावा देते हुए जो नियुक्तियां की थीं, उन्हें कैंसल कर देना चाहिए।
पीएम कार्यालय ने दी सफाई, हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू
इससे पहले जेन-जी प्रोटेस्ट के दौरान भड़की हिंसा के बाद केपी ओली की सरकार गिरा दी गई थी। जेन-जी के नेता और समर्थक लगातार अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। पीएम सुशीला के कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज में आदर्श श्रेष्ठ की नियुक्ति को पारिवारिक कारणों से जरूरी बताया है।
इसी बीच, नेपाल के सिमारा में बीते 21 नवंबर को जेन-जी के युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे, जिस दौरान हिंसक झड़प देखने को मिली। नेपाली मीडिया के अनुसार, जेन जेड युवा शांति से विरोध प्रदर्शन करने के लिए रात करीब 10 बजे सिमारा में इकट्ठा हुए थे। जेन जेड ग्रुप, बारा को लीड कर रहे सम्राट उपाध्याय और दूसरे लोग भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि, इसी दौरान सीपीएन-यूएमएल के समर्थकों ने युवाओं पर हमला कर दिया। इस हिंसा में सम्राट उपाध्याय और दूसरे लोग पीटे गए, जिससे कई लोग घायल हो गए और सिमारा में तनाव की स्थिति बन गई। मेयर राजन पौडेल ने नेपाली मीडिया को इस घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: ‘मुझ जैसे व्यक्ति को पीएम बना दिया… ये संविधान की ताकत है’, संविधान दिवस पर PM मोदी ने लिखी चिट्ठी
हालात को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। इस हिंसा के कारण सीपीएन-यूएमएल की बैठक में शामिल होने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने वाले पार्टी के सीनियर लीडर्स भी एयरपोर्ट से ही वापस लौट गए।
Nepals gen z protests pm karki secretary faces serious allegations demands for resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fortune India 2026: मोस्ट पावरफुल वुमन 2026 की लिस्ट में छाईं स्मृति ईरानी और आलिया भट्ट, कौन रहा नंबर-1?
Jul 15, 2026 | 02:51 PMनोएडा के ममूरा गांव में पीजी में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे, दो की मौत, देखें खौफनाक VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:48 PMलाखनी को 34.61 करोड़ की पेयजल परियोजना की मंजूरी, अमृत 2.0 योजना से बदलेगी जलापूर्ति व्यवस्था
Jul 15, 2026 | 02:47 PMमोशी हादसे के बाद जागी BMC: मुंबई के डंपिंग ग्राउंड्स की सुरक्षा होगी सख्त; बनेगा अलग SOP, ऑडिट के निर्देश
Jul 15, 2026 | 02:46 PMबुरहानपुर : मोमबत्तियों की रोशनी में फूटा किसानों का गुस्सा, पांगरी बांध प्रभावितों का ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’
Jul 15, 2026 | 02:42 PMभंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
Jul 15, 2026 | 02:35 PMबांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM














