Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मस्जिद पर हमले के बाद सुलग उठा नेपाल, बीरगंज में हिंसा प्रदर्शनों के बाद रक्सौल बॉर्डर सील

Birgunj Violent Protests: नेपाल के पर्सा और धनुषा जिलों में धार्मिक विवाद के बाद स्थिति बिगड़ी, कर्फ्यू लागू किया गया, सीमा सील की गई और सुरक्षा बढ़ाई गई, ताकि शांति बहाल हो सके।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jan 06, 2026 | 02:17 PM

बीरगंज में हिंसा प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Birgunj Violent Protests: नेपाल के पर्सा और धनुषा जिलों में हाल ही में धार्मिक विवाद के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बीरगंज शहर, जो पर्सा जिले में स्थित है, में एक मस्जिद में तोड़फोड़ और पवित्र ग्रंथ जलाने की घटना के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। यह विरोध धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया, और सोशल मीडिया पर एक धार्मिक वीडियो के वायरल होने से तनाव और बढ़ गया।

नेपाल की अंतरिम सरकार ने इस स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन ने बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया है। भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है, और मैत्री पुल समेत सभी सीमा पर आवाजाही को रोक दिया गया है। केवल आपातकालीन सेवाओं को अनुमति दी गई है।

SSB ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया

सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है और हर आने-जाने वाले की सख्त जांच की जा रही है। बीरगंज में पथराव के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बॉर्डर पर डॉग स्क्वायड की टीमों को तैनात किया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी आगे बढ़ते रहें…सेवा जारी रखें’, ट्रंप के टैरिफ बयान पर बोलीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन

नेपाल की ये 5 जगहें सर्दियों में बन जाती हैं धरती का स्वर्ग, जल्द बना लें घूमने का प्लान

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो का ‘ॐ’ कनेक्शन, कैथोलिक देश में कैसे पहुंची सनातनी परंपरा?

…तो खत्म हो जाएगा NATO, ट्रंप के धमकी पर भड़की डेनिश PM, ग्रीनलैंड पर दिया दो टूक जवाब

Location: Birgunj, Nepal
Date: January 5
A right-wing group reportedly threw stones at the Jama Masjid and nearby Muslim homes in Birgunj, all in the presence of the police. pic.twitter.com/vdUy4NROTi — The Muslim (@TheMuslim786) January 6, 2026

अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ बीरगंज नहीं, बल्कि अन्य सीमा क्षेत्रों जैसे सहदेवा, महदेवा, पनटोका, सिवान टोला और मुशहरवा में भी गश्त बढ़ा दी गई है। इन इलाकों में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद तनाव

धनुषा जिले के कमला नगरपालिका में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां भी मस्जिद में तोड़फोड़ और कुरान जलाने की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किए, जो हिंसक हो गए। हिंदू संगठनों ने भी विरोध किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो का ‘ॐ’ कनेक्शन, कैथोलिक देश में कैसे पहुंची सनातनी परंपरा?

नेपाल में काम करने वाले भारतीय कामगारों ने बीरगंज में बिगड़ी स्थिति के कारण घर लौटने का फैसला किया है। राकेश नामक एक भारतीय नागरिक ने बताया कि बीरगंज में बाजार और दुकानें बंद हैं, और वहां रुकने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब स्थिति सामान्य हो जाएगी, तब वह फिर से काम पर लौटेंगे।

Nepal mosque attack protests violence raxaul border sealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2026 | 02:16 PM

Topics:  

  • Nepal
  • Nepal Violence
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.