- Hindi News »
- World »
- Muhammad Yunus Government Contacted Interpol For Brought Back Sheikh Hasina To Bangladesh
शेख हसीना को बांग्लादेश वापस लाकर दम लेगी मुहम्मद यूनुस सरकार; इंटरपोल से लेगी मदद, जारी करवाएगी रेड कॉर्नर नोटिस
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने रविवार को कहा कि वह अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य भगोड़ों को मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए मुकदमे का सामना करने के लिए भारत से वापस लाने में इंटरपोल की सहायता मांगेगी।
- Written By: अभिषेक सिंह

शेख हसीना व मुहम्मद यूनुस (सोर्स-सोशल मीडिया)
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने रविवार को कहा कि वह अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य भगोड़ों को मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए मुकदमे का सामना करने के लिए भारत से वापस लाने में इंटरपोल की सहायता मांगेगी। हसीना और उनकी पार्टी के नेताओं पर कोटा प्रणाली के खिलाफ शुरू किए गए छात्र आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का आदेश देने का आरोप है। नतीजतन, इस साल जुलाई-अगस्त में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई लोग मारे गए। बाद में, आंदोलन एक बड़े पैमाने पर जन विद्रोह में बदल गया, जिससे शेख हसीना को 5 अगस्त को आनन-फानन में भारत भागना पड़ा था।
मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 753 लोग मारे गए और हजारों घायल हुए। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इसे मानवत के विरुद्ध अपराध और नरसंहार करार दिया है। अक्टूबर से लेकर अब तक हसीना और उनकी पार्टी के नेताओं के विरुद्ध बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में करीब 60 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
यह भी पढ़ें:- रूस की राजधानी मास्को पर यूक्रेन ने किया सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, पुतिन की सेना ने भी किया बड़ा दावा
सम्बंधित ख़बरें
BCB ने लिया बड़ा फैसला, मेहदी हसन मिराज वनडे और लिटन दास टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे बांग्लादेश की कप्तानी
BCB में गहराया संकट, क्रिकेट बोर्ड की बैठक के बाद तीन निदेशकों का इस्तीफा; छह महीने में 6 ने छोड़ा पद
BCCI को मनाने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने की एक अहम बैठक, क्या अब खेली जाएगी बाइलैटरल सीरीज?
दिल्ली में RAW से मुलाकात, फिर इस्लामाबाद में ISI संग बैठक; बांग्लादेशी खुफिया प्रमुख के दौरे ने बढ़ाई हलचल
अंतरिम सरकार के कानूनी मामलों के सलाहकार आसिफ नज़रुल ने मीडियाकर्मियों से कहा, “बहुत जल्द ही इंटरपोल के ज़रिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। चाहे ये फ़ासीवादी भगोड़े दुनिया में कहीं भी छिपकर बैठे हों, उन्हें वापस लाया जाएगा और अदालत में जवाबदेही तय की जाएगी।” अधिकारियों ने कहा कि रेड कॉर्नर नोटिस प्रवर्तन एजेंसियों से प्रत्यर्पण, आत्मसमर्पण या इस तरह की कानूनी कार्रवाई के लंबित रहने तक किसी व्यक्ति का पता लगाने और गिरफ्तार करने के लिए अनुरोध है।
क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस?
इंटरपोल की मेंबर कंट्रीज अपने राष्ट्रीय कानूनों के अनुसार रेड कॉर्नर नोटिस जारी करते हैं। आईसीटी का गठन मूल रूप से मार्च 2010 में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार ने ही 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन के अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए किया गया था। बाद में हसीना सरकार ने आईसीटी-2 का गठन किया। इन दो न्यायाधिकरणों के फ़ैसलों के बाद, जमात-ए-इस्लामी और हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी खालिदा ज़िया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कम से कम छह नेताओं को मौत की सज़ा सुनाई गई।
यह भी पढ़ें:- रियाद मेट्रो चलाने के लिए उत्साहित हैं भारत की लोको पायलट इंदिरा ईगलपति, कहा-प्रवासी होने के नाते मेरे लिए गर्व का क्षण
अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण जून 2024 के मध्य से निष्क्रिय रहा, जब इसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त हो गए और 12 अक्टूबर को अंतरिम सरकार द्वारा इसका पुनर्गठन किया गया। 17 अक्टूबर को न्यायाधिकरण ने हसीना और उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय और उनके कई पूर्व कैबिनेट सदस्यों सहित 45 अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए। अंतरिम सरकार ने पहले कहा था कि हसीना और उनके कई कैबिनेट सहयोगियों और अवामी लीग के नेताओं पर इस विशेष न्यायाधिकरण में मुकदमा चलाया जाएगा।
Muhammad yunus government contacted interpol for brought back sheikh hasina to bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ईरान पर परमाणु हमला होने वाला है? व्हाइट हाउस का बड़ा खुलासा, ट्रंप के इस बयान से दुनिया में बढ़ी टेंशन
Apr 07, 2026 | 09:06 PMमेट्रो, मोनो के साथ मुंबई में चलेगी पॉड टैक्सी, लास्टमाइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा, सीएम ने किया भूमिपूजन
Apr 07, 2026 | 09:05 PMयूपी में 24,000 से ज्यादा शिक्षक भर्ती की तैयारी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
Apr 07, 2026 | 08:51 PM‘पंच’ से ‘पार्टी’ बना पाकिस्तान! सऊदी अरब पर ईरानी हमलों के बाद बदला रुख, कहा- जंग बढ़ी तो हम रियाद के साथ
Apr 07, 2026 | 08:47 PMकिस दिन ही वैशाख की मासिक दुर्गाष्टमी? मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज़, मिलेगी विशेष कृपा
Apr 07, 2026 | 08:29 PMरिहाई की गूंज से हिला पाकिस्तान! इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उबाल, रावलपिंडी में धारा 144 लागू
Apr 07, 2026 | 08:25 PMकभी रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोए थे…अब बन गए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष, कौन हैं तमीम इकबाल?
Apr 07, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM














