- Hindi News »
- World »
- Most Wante Returned In 40 Hours And 4 Crores There Was A Ruckus Over Tahavvur Rana Royal Comeback
40 घंटे, 4 करोड़ और 100 गुना खर्च..‘मोस्ट वांटेड’ तहव्वुर राणा की ‘शाही वापसी’ पर मचा घमासान, किराए पर लेना पड़ा चार्टेड प्लेन
Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा को गुरुवार को भारत लाया गया। उसे लाने के दौरान कड़ी सुरक्षा और सतर्कता बरती गई। भारत लाते समय जिस चार्टर्ड फ्लाइट का इस्तेमाल किया गया उसे पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से दूर रखा गया।
- Written By: अमन उपाध्याय

चार्टेड प्लेन से आया तहव्वुर राणा, डिजाइन फोटो
नई दिल्ली: मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को गुरुवार, 10 अप्रैल को भारत लाया गया, जहां कोर्ट ने उसे 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। राणा को भारत लाने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उसे लेकर आई चार्टर्ड फ्लाइट ने पाकिस्तान के एयरस्पेस से उड़ान नहीं भरी, जबकि आमतौर पर इस रूट पर चलने वाली कमर्शियल और चार्टर्ड फ्लाइट्स पाकिस्तान के ऊपर से होकर जाती हैं।
राणा की मौजूदगी को देखते हुए उड़ान का रास्ता बदला गया था। हालांकि, वापसी के दौरान वही विमान सामान्य मार्ग से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा और यूएई के एक एयरपोर्ट पर लैंड किया। यह विमान वियना की एक निजी चार्टर्ड जेट कंपनी से संबंधित है।
प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर लिया गया विमान
तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने के लिए एक विशेष चार्टर विमान गल्फस्ट्रीम G-550 का उपयोग किया गया। यह विमान प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर लिया गया था। भारतीय अधिकारियों के साथ तहव्वुर राणा ने अमेरिका के मियामी से उड़ान भरी, जो लगभग 40 घंटे की यात्रा के बाद गुरुवार शाम दिल्ली पहुंची। इस बिजनेस जेट का किराया लगभग 9 लाख रुपये प्रति घंटा है, और इसी हिसाब से इस पूरी यात्रा पर लगभग 4 करोड़ रुपये का खर्च आया।
सम्बंधित ख़बरें
हवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
देउबा पर गिरफ्तारी की तलवार! मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे नेपाल के पूर्व पीएम, इंटरपोल की मदद लेगी सरकार
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नया अध्याय! जयशंकर से मिले खलीलुर रहमान, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति
अगर तुलना करें तो मियामी से दिल्ली की एक सामान्य बिजनेस क्लास टिकट की कीमत करीब 4 लाख रुपये होती है। इस लिहाज से देखा जाए तो तहव्वुर राणा को भारत लाने पर 100 गुना अधिक राशि खर्च हुई। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते जब किसी आरोपी का प्रत्यर्पण किया जाता है, तो आम फ्लाइट के बजाय चार्टर प्लेन का ही इस्तेमाल किया जाता है।
मुंबई हमलों जैसी एक और रची थी साजिश
गुरुवार रात तहव्वुर राणा को अदालत में पेश किया गया, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दावा किया कि राणा पर संदेह है कि उसने 26/11 मुंबई हमलों जैसी एक और आतंकी साजिश रची थी, जिसमें भारत के कई शहरों को निशाना बनाया जाना था। एनआईए ने यह बात विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह के समक्ष रखी। कोर्ट ने राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
साथ ही, न्यायाधीश ने यह निर्देश भी दिया कि तहव्वुर राणा की हर 24 घंटे में मेडिकल जांच कराई जाए और उसे हर दूसरे दिन अपने वकील से मिलने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि राणा सिर्फ सॉफ्ट-टिप पेन का इस्तेमाल कर सकता है और अपने वकील से एनआईए अधिकारियों की मौजूदगी में ही मिल सकता है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
NIA ने बहस के दौरान कहा कि तहव्वुर राणा को हिरासत में लेना जरूरी है ताकि साजिश के पूरे नेटवर्क को समझा जा सके। एजेंसी ने अदालत को बताया कि 17 साल पहले की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने के लिए राणा को कई स्थानों पर ले जाकर जांच करनी होगी। सूत्रों के अनुसार, NIA ने यह भी कहा कि राणा की लंबी हिरासत से गहन पूछताछ की जा सकेगी, जिससे साजिश के गहरे पहलुओं का खुलासा किया जा सके। हमें आशंका है कि मुंबई हमलों में इस्तेमाल की गई योजना को अन्य शहरों में भी लागू करने की तैयारी थी।
Most wante returned in 40 hours and 4 crores there was a ruckus over tahavvur rana royal comeback
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM













