अब डर-डर कर नहीं रहेंगे बांग्लादेशी हिंदू, मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
बांग्लादेश में फैली हिंसा में लगातार रूप से शिकार हो रहे बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के अंतिरम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से फोन पर बात चीत की।
- Written By: शुभम पाठक
पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस से की बात-चीत (सोर्स:-सोशल मीडिया)
ढाका: बांग्लादेश में फैली अराजकता के कारण पूरे बांग्लादेश का हाल बदहाल है, खासकर इस हिंसा के कारण बांग्लादेशी हिंदुओ को संघर्ष का सामना करना पड़ा। इसी बवाल को देखते हुए आज यानी शुक्रवार (16 अगस्त) को बांग्लादेश के अंतिरम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की।
बांग्लादेश में लगातार हिंसा का शिकार हो रहे हिंदुओ को लेकर मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की। जिसमें प्रमुख रूप से मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने एक पोस्ट के जरिए इस बातचीत की जानकारी दी।
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
बांग्लादेशी अंतिरम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से फोन पर बात चीत के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से फोन पर बात की। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने मौजूदा हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सम्बंधित ख़बरें
History Of Gold: हर दौर में बढ़ती गई सोने की चमक, आखिर कैसे पहुंचा यह पीला धातु तिजोरी तक, जानिए पूरी कहानी
नवभारत विशेष: पहले नेता-मंत्री छोड़ेंगे गाड़ी-घोड़े का तामझाम, सरकारी तंत्र पर लागू होगा PM का सादगी पैगाम
पीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस
PM Modi Damoh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दमोह दौरा लगभग तय! 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला
Received a telephone call from Professor Muhammad Yunus, @ChiefAdviserGoB. Exchanged views on the prevailing situation. Reiterated India's support for a democratic, stable, peaceful and progressive Bangladesh. He assured protection, safety and security of Hindus and all… — Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2024
ये भी पढे़ं:-जम्मू-कश्मीर चुनाव में खास होगी पोलिंग बूथ की बनावट, डल झील में तैरते दिखेंगे मतदान केंद्र
पीएमओ ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर जानकारी दी। जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार से टेलीफोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने एक लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।
इसके साथ ही पीएमओ ने आगे बताया कि इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने अंतरिम सरकार द्वारा हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिसके बाद बांग्लादेश में बने अंतरिम सरकार के मुखिया प्रो. यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, संरक्षण और संरक्षण का आश्वासन दिया।
ये भी पढे़ं:-कोलकाता कांड पर IMA ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, अस्पतालों में बंद रहेंगी सेवाएं
