जोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
BJP Meeting In Jogeshwari: प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किया। नेताओं ने उपलब्धियां गिनाईं और विकसित भारत के विजन पर चर्चा की।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उपस्थित नेतागण (सोर्सः फाइल फोटो)
BJP Jogeshwari Vikasit Bharat Sankalp Sammelan : मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व स्थित श्री राम मंदिर हॉल में भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला इकाई की ओर से ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना था।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान देश के विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल परिवर्तन, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल रहा है।
देवधर ने रखा विकसित भारत का विजन
सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता सुनील देवधर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और देश की बदलती तस्वीर पर प्रकाश डाला। देवधर ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना भी है।
सम्बंधित ख़बरें
BMC नेताओं के हठ पर MNS नेता ने भेंट की इनोवा क्रिस्टा! बोले- फिलहाल 3 उपलब्ध हैं, बाकी शुक्रवार को भेजूंगा
Pune Water Supply: वाघोली की 230 करोड़ जल योजना पर सवाल, पानी का कोटा मंजूर हुए बिना अंतिम चरण में पहुंचा काम
नागपुर बना मध्य भारत का रेल हब, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताई नेटवर्क की अहमियत
अमित शाह के पुणे दौरे से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस ने किया काले झंडे दिखाने का ऐलान, BJP ने दी सीधी चुनौती
कार्यक्रम में भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष ज्ञान मूर्ति शर्मा और मुंबई भाजपा के महामंत्री पवन त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, जनहितकारी निर्णयों और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी दी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ेः- ठाणे मनपा के इतने हजार विद्यार्थियों को मिलेगी दो साल तक मुफ्त यूनिफॉर्म, योजना को महासभा की मंजूरी का इंतजार
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
सम्मेलन में भारतीय जनत पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में पंकज यादव, प्रीति साटम, दीपक कोतेकर और वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत राणे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज के सभी वर्ग विकास यात्रा में सहभागी बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुतियों को भी देखा और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने इसे सफल और प्रेरणादायक कार्यक्रम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
