2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Mumbai Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने चुनौती दी है कि वे 2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने बीजेपी पर मंदिर जमीन घोटालों के आरोप लगाए।
- Written By: रूपम सिंह
आदित्य ठाकरे (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mumbai Aaditya Thackeray Challenges PM Modi: शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि वर्ष 2029 में वे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बुधवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के चल रहे मानसून सत्र के दौरान जब मीडिया ने आदित्य से पूछा कि क्या सचिन अहीर के शिंदे गुट में जाने के बाद 2029 में वे अपनी मौजूदा वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि अगर उन्हें चुनौती दी गई तो वे बनारस से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
आदित्य ने कहा कि वर्ली भी हमारा गढ़ है और हमारी पार्टी यहां से फिर चुनाव जीतेगी। उन्होंने इस दौरान बीजेपी व उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा। उनके मुताबिक हिंदुत्व का विरोध करने वाले लोग बीजेपी और शिंदे के साथ जा सकते हैं।
आदित्य ने कहा कि 2029 में देश में परिवर्तन होकर रहेगा। जिन लोगों ने अयोध्या में भगवान राम के नाम पर दिए गए चंदे की चोरी की है, उन्हें देशभर के राम भक्त हिंदू कभी माफ नहीं करेंगे। उसी तरह मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा उज्जैन में जमीन खरीदने का घोटाला किया गया है। इसे भी बीजेपी ने शह दी है। अयोध्या हो या उज्जैन, भगवान के नाम पर घोटाला करके अपनी तिजोरी भरने वाले नेताओं को बीजेपी के संरक्षण से जनाक्रोश भड़क रहा है। अगले चुनाव में ऐसे लोगों को जनता स्वीकार नहीं करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
यह भी पढ़ें:- Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
दान और जमीनों पर कब्जा असली एजेंडा
आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीजेपी का हिंदुत्व ब्रांड ‘नकली’ है। उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी दल का असली एजेंडा प्रसिद्ध मंदिरों के दान और उसके आसपास की जमीनों पर कब्जा हासिल करना है। जिस बीजेपी ने राम मंदिर मुद्दे पर ‘रथ यात्रा’ निकाली थी, आज अयोध्या में दान की लूट व जमीन की चोरी और घोटाले कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
दिल्ली की साजिश शिंदे को पीछे लगाया
आदित्य ने कहा कि यह हमारे सांसदों व विधायक को तोड़ने के लिए ऑपरेशन टाइगर नहीं है, बल्कि यह ऑपरेशन देवेंद्र है। इसके तहत देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली में केंद्र में जगह देकर एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया सीएम बनाने की साजिश चल रही है। आदित्य ने अंदेशा जताया कि विधानमंडल का मौजूदा मानसून सत्र सीएम फडणवीस के लिए आखिरी सत्र साबित हो सकता है।
