- Hindi News »
- World »
- Modi Government Is Ready For Return Of Indians Living Illegally Said S Jaishankar After Trump Statement
‘अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की वापसी के लिए मोदी सरकार तैयार’, ट्रंप के बयान के बाद बोले- एस जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री ने बुधवार को एक बयान में कहा कि भारत उन भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए तैयार है, जो विदेशों में, विशेष रूप से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

विदेश मंत्री एस जयशंकर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
वांशिगटन: विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने बुधवार को बयान दिया कि भारत उन भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए तैयार है, जो विदेशों, खासकर अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं।
एस जयशंकर ने इस मुद्दे पर भारत के सैद्धांतिक रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस संबंध में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अवैध प्रवासियों की वापसी के मुद्दे को गंभीरता से लेता है और इसके समाधान के लिए तैयार है।
अवैध प्रवास और वीजा प्रक्रिया पर चर्चा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने शपथ ग्रहण के दौरान कहा था कि देश में अवैध रूप से रह रहे नागरिकों को वापस भेजा जाएगा। उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया। इसी संदर्भ में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि भारत अवैध प्रवास का कड़ा विरोध करता है क्योंकि यह न केवल देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है बल्कि कई अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर हमला कर बुरे फंसे ट्रंप, अमेरिकी जनता से लेकर नेता नाराज, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बिगड़ी बात
ट्रंप ने ईरान को सरेंडर करने की दी सलाह, बोले- नए सुप्रीम लीडर मुजतबा शायद अब जिंदा नहीं
मजे के लिए हमला करेंगे…ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- खार्ग द्वीप पर जारी रहेंगे हमले
ईरान से हजारों किलोमीटर दूर डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, इस देश में सात साल बाद फिर से लहराया अमेरिकी झंड़ा
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
एस जयशंकर ने अमेरिकी वीजा मिलने में हो रही देरी पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह समस्या दोनों देशों के रिश्तों के लिए सही संकेत नहीं है।
भारत की नीति स्पष्ट और सिद्धांत पर आधारित
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘हमेशा हमारा यह दृष्टिकोण रहा है कि यदि हमारे नागरिक किसी देश में अवैध रूप से रह रहे हैं, और अगर हमें पक्का विश्वास है कि वे भारतीय नागरिक हैं, तो हम उनकी सुरक्षित और वैध वापसी के लिए तत्पर रहते हैं। इसलिए, यह अमेरिका के संदर्भ में कोई विशेष स्थिति नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा कि इस मामले पर भारत की नीति स्पष्ट और सिद्धांत पर आधारित है।
अवैध प्रवासन का सख्त विरोध
उन्होंने ने आगे कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को इस मुद्दे पर स्पष्ट रूप से सूचित किया गया है। उन्होंने कहा, “हम अवैध प्रवासन का सख्त विरोध करते हैं, क्योंकि जब कुछ अवैध होता है, तो उससे जुड़ी कई अन्य अवैध गतिविधियाँ भी होती हैं। यह किसी भी देश की प्रतिष्ठा के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए, हम यह रुख सभी देशों के साथ अपनाते हैं, और अमेरिका भी इसका अपवाद नहीं है।”
वीजा के लंबी प्रतीक्षा पर चिंता
एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक के दौरान अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में लंबी प्रतीक्षा अवधि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मैंने अमेरिकी सांसद मार्को रुबियो से यह बात साझा की कि अगर किसी को वीजा प्राप्त करने में 400 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़े, तो इससे द्विपक्षीय रिश्तों को फायदा नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि रुबियो ने इस मुद्दे पर ध्यान दिया है।”
Modi government is ready for return of indians living illegally said s jaishankar after trump statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
माल लदान में पश्चिम रेलवे का ‘चौका’: लगातार चौथे साल 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार, लॉजिस्टिक्स में बना अव्वल
Mar 15, 2026 | 06:11 PMपुजारी-मुअज्जीनों पर ममता ने लगाया बड़ा दांव, विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय बढ़ाने का किया ऐलान
Mar 15, 2026 | 06:10 PMOscars 2026: बेस्ट पिक्चर के लिए इन फिल्मों में होगा कड़ा मुकाबला, देखें ऑस्कर नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट
Mar 15, 2026 | 06:05 PMKeralam Election Date: केरलम की 140 सीटों पर कब होगी वोटिंग…कब आएंगे परिणाम? यहां मिलेगी हर एक जानकारी
Mar 15, 2026 | 05:59 PMमुंबई मेयर रितु तावड़े की गाड़ी पर ‘लाल-नीली बत्ती’ देख भड़के लोग; क्या फिर लौट आया VIP कल्चर?
Mar 15, 2026 | 05:43 PM‘सोशल मीडिया छोड़, खेल पर ध्यान दे…’, 3 बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक को कोच गंभीर से मिली थी ये सलाह
Mar 15, 2026 | 05:43 PM‘बॉलीवुड में बन रही हैं फेक फिल्में…’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मची बहस
Mar 15, 2026 | 05:39 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM














