-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us President Donald Trump May Hit Iran Kharg Island Just For Fun
मजे के लिए हमला करेंगे…ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- खार्ग द्वीप पर जारी रहेंगे हमले
- Written By: अक्षय साहू
US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग द्वीप पर “मजे के लिए” और हमलों की धमकी दी, जबकि ईरान ने अमेरिकी तेल, आर्थिक और ऊर्जा हितों को नष्ट करने की चेतावनी दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Attack on Kharg Island: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग द्वीप पर और अधिक हमले की खुलकर धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर आवश्यकता पड़ी तो अमेरिका “मजे के लिए” उस तेल निर्यात केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर और भी हमले कर सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब शुक्रवार को ही अमेरिकी सेनाओं ने खार्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर बमबारी की थी।
खार्ग द्वीप ईरान का एक महत्वपूर्ण ऑयल एक्सपोर्ट हब होने के साथ-साथ सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी केंद्र है। शुक्रवार को हुए हमले में अमेरिका ने दावा किया था कि उसने ईरानी सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने यह भी कहा था कि उन्होंने जानबूझकर तेल से जुड़े अवसंरचना को निशाना नहीं बनाया ताकि वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित न किया जाए। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित रूप से खोलने में ईरान असहयोग करता है तो वे तेल से जुड़ी सुविधाओं पर भी हमले कर सकते हैं।
शायद बस मजे के लिए हमले करें
NBC न्यूज के इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हम शायद बस मजे के लिए कुछ और बार भी निशाना बना सकते हैं।” उन्होंने यह दावा दोहराया कि खार्ग द्वीप पर अमेरिकी सैन्य हमले ने ईरान की क्षमताओं को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है, लेकिन ज़ोर देते हुए कहा कि यदि विवाद जारी रहा तो और हमले संभव हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
देखते ही देखते अमेरिका में राख बन गए 700 घर, वॉशिंगटन पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; 67 हजार लोग बेघर
समंदर में नहा रहे लोगों के बीच गिरा यूक्रेनी ड्रोन, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी; सामने आया VIDEO
माफी नहीं मांगते तो तबाह हो जाते 3 ठिकाने; यूक्रेन पर हमले की तैयारी में था ईरान, अब दी बड़ी चेतावनी
दूसरी ओर, ईरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सेना के सेंट्रल हेडक्वार्टर खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने सरकारी समाचार एजेंसी IRNA से कहा कि अगर अमेरिका या उसके सहयोगी ईरानी तेल, ऊर्जा या आर्थिक ढांचों पर हमला करते हैं तो वे उन्हें “राख के ढेर” में बदल देंगे। उन्होंने कहा कि ईरान अपने हितों की रक्षा करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।
ईरान अब समझौते के लिए तैयार
डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में यह भी दावा किया कि ईरान अब समझौते के लिए तैयार है, लेकिन वे खुद अभी शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं और इसलिए कोई सीधी बातचीत या समझौता नहीं करना चाहते। उन्होंने शर्तों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
यह भी पढ़ें- ईरान छोड़ रूस भागे मोजतबा खामेनेई! अमेरिकी हमले में घायल होने की थी अफवाह, पुतिन ने दी शरण
पहले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने स्पष्ट किया था कि ईरान केवल तभी संघर्ष रोकने को तैयार है जब उसकी तीन शर्तें पूरी तरह मान ली जाएं। उन्होंने कहा कि युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता यह है कि ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता मिले, हर्जाना दिया जाए, और भविष्य में ऐसे हमलों से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पक्की गारंटी दी जाए।
Frequently Asked Questions
-
Que: क्यों डोनाल्ड ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर हमलों की धमकी दी?
Ans: उन्होंने कहा कि अगर हर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित नहीं खुलता, तो अमेरिका तेल और सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले कर सकता है।
-
Que: ईरान ने ट्रंप की धमकी पर क्या प्रतिक्रिया दी?
Ans: ईरान ने चेतावनी दी कि अमेरिकी तेल, आर्थिक और ऊर्जा हितों को नष्ट कर दिया जाएगा, और उन्हें राख के ढेर में बदल दिया जाएगा।
-
Que: क्या ईरान समझौते के लिए तैयार है?
Ans: ट्रंप के अनुसार ईरान समझौता चाहता है, लेकिन शर्तें अभी पर्याप्त नहीं हैं। ईरान ने भी तीन शर्तों पर ही सीजफायर मानने की बात कही है।
Us president donald trump may hit iran kharg island just for fun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
Aug 04, 2026 | 01:18 PMबुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 01:17 PMYeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन
Aug 04, 2026 | 01:17 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Aug 04, 2026 | 01:16 PMनागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
Aug 04, 2026 | 01:16 PMसांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
Aug 04, 2026 | 01:16 PM6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
Aug 04, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













