- Hindi News »
- India »
- Kerala Assembly Election Date 140 Seats Voting Schedule And Result Day Details
Keralam Election Date: केरलम की 140 सीटों पर कब होगी वोटिंग…कब आएंगे परिणाम? यहां मिलेगी हर एक जानकारी
Keralam Assembly Elections: EC ने 5 राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दक्षिण भारतीय राज्य केरलम भी उन पांच राज्यों की फेहरिस्त में शामिल है जहां चुनाव होने वाले हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Keralam Assembly Election Schedule: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दक्षिण भारतीय राज्य केरलम भी उन पांच राज्यों की फेहरिस्त में शामिल है जहां चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जानते हैं कि इस बार केरलम में चुनावी कार्यक्रम कैसा रहने वाला है…
140 विधानसभा सीटों वाले राज्य केरलम की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है। इस तारीख से पहले चुनाव और नई सरकार का गठन हो जाना चाहिए। इस बात को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने केरलम में मतदान की तारीख तय की है।
9 अप्रैल को सभी 140 सीटों पर वोटिंग
इस बार केरलम की सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 9 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। इस लिहाज से देखें तो राज्य में नई सरकार का गठन 23 मई से पहले हर हाल में संपन्न हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आचार संहिता लगते ही रुक जाते हैं सरकारी काम? जानें घोषणा और वोटिंग के बीच कितने दिन का होता है गैप
पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान: किस फेज में कहां होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे? यहां जानिए पूरी डिटेल
बंगाल में बचेगी ममता की कुर्सी, या केरल में गिरेगा वामपंथ का आखिरी दुर्ग? जानें हर चुनावी राज्य का सियासी गणित
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग? यहां देखें पूरा शेड्यूल
Schedule for #KeralaElections2026👇 Election in Single Phase 🗓️Date of Poll: 9-04-2026 🗓️Date of Counting: 4-05-2026#ECI #KeralaAssemblyElections pic.twitter.com/CS3G7nr719 — Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
कैसा है केरलम का सियासी सिनारियो?
केरलम विधानसभा पर अभी LDF गठबंधन का शासन है, जिसका नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कर रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से दो गठबंधनों के बीच मुकाबला है। एक तरफ सीएम पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला LDF है, तो दूसरी तरफ वी. डी. सतीशन की लीडरशिप वाला UDF है।
UDF और LDF के बीच होगी लड़ाई
इस दूसरे गठबंधन में कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल शामिल हैं। वहीं, भाजपा केरलम में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी NDA एक भी सीट जीतने में नाकाम रहा था। इसलिए इस चुनाव को बड़े पैमाने पर मुख्य रूप से UDF और LDF के बीच की लड़ाई मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग? यहां देखें पूरा शेड्यूल
पिछले चुनाव में कैसा था हाल-ओ-हवाल
पिछले यानी 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में पिनाराई विजयन के LDF गठबंधन ने 99 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने 41 सीटें हासिल की थीं। तब NDA भाजपा खाता भी खोल पाने में नाकाम रही थी। हालांकि इस बार निकाय चुनाव में मिली छोटी सफलता की वजह से पार्टी का उत्साह बढ़ा हुआ है।
Kerala assembly election date 140 seats voting schedule and result day details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East में तनाव के चलते भारतीय दूतावास अलर्ट, यूएई-कुवैत से फ्लाइट्स पर पड़ा असर, एडवाइजरी जारी
Mar 15, 2026 | 06:57 PMबर्थडे पर आलिया भट्ट का खास ऐलान, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों के लिए बनाएंगी नई कहानियां
Mar 15, 2026 | 06:49 PMक्या आचार संहिता लगते ही रुक जाते हैं सरकारी काम? जानें घोषणा और वोटिंग के बीच कितने दिन का होता है गैप
Mar 15, 2026 | 06:45 PMPAK गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, तंजीद हसन ने खेली 107 रन की शतकीय पारी, शाहीन शाह के बॉलर लाइन-लेंथ भूले
Mar 15, 2026 | 06:40 PMमहाराष्ट्र उपचुनाव 2026: बारामती और राहुरी में 23 अप्रैल को मतदान, अजित पवार के गढ़ में क्या पलटेगा पासा?
Mar 15, 2026 | 06:27 PMमाल लदान में पश्चिम रेलवे का ‘चौका’: लगातार चौथे साल 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार, लॉजिस्टिक्स में बना अव्वल
Mar 15, 2026 | 06:11 PMपुजारी-मुअज्जीनों पर ममता ने लगाया बड़ा दांव, विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय बढ़ाने का किया ऐलान
Mar 15, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM













