पुतिन के जन्मदिन पर PM मोदी ने लगाया फोन, बधाई के साथ कह दी ये बड़ी बात, ट्रंप की बढ़ेगी टेशन

Modi-Putin Phone Call: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को जन्मदिन की बधाई दी और भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगामी शिखर सम्मेलन में स्वागत की उत्सुकता जताई।
पुतिन के जन्मदिन पर PM मोदी ने लगाया फोन, बधाई के साथ कह दी ये बड़ी बात, ट्रंप की बढ़ेगी टेशन
नरेंद्र मोदी , व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Putin 73th Birthday: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके जन्मदिन की बधाई दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व सभी प्रयासों में सफलता की कामना की। पीएम मोदी ने पुतिन के भारत दौरे के लेकर कहा कि देश उनका स्वागत करने की बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन का भारत में गर्मजोशी से स्वागत करने को लेकर उत्साहित हैं।

मोदी-पुतिन की करीबी से ट्रंप को खतरा

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी थी। इसके जवाब में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि "मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन, जन्मदिन पर फोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत और रूस की खास रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। साथ ही भारत, यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान में मदद करने के लिए भी तैयार है।"

भारत और रूस की दोस्ती अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए मुसीबत बन सकती है। ट्रंप पहले ही रूस से कच्चा तेल लेने की वजह से भारत से नाराज़ चल रहे हैं। उनका मानना है कि भारत के साथ व्यापार से मिलने वाले पैसे से रूस यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को लंबा खींचने में कामयाब रहा है। ऐसे में दोनों नेताओं की करीबी अमेरिका के ज़ख्म पर नमक छिड़कने जैसा है।

भारत दौरे पर आएंगे पुतिन

राष्ट्रपति पुतिन 5 दिसंबर को भारत आ सकते हैं। वह नई दिल्ली में होने वाले भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जैसे रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा।

माना जा रहा है कि, भारत रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की और यूनिट्स खरीदने पर विचार कर सकता है। 2018 में भारत ने 5 यूनिट्स के लिए करीब 5 अरब डॉलर में समझौता किया था। इनमें से तीन यूनिट्स भारत को मिल चुकी हैं, बाकी दो 2026 तक मिलेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com