-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Minneapolis Catholic School Shooting Gun Nuke India Graffiti 2
खौफनाक हादसा! पोलैंड एयर शो रिहर्सल में गिरा F-16, पायलट की मौत; देखें VIDEO
- Written By: अमन उपाध्याय
F-16 Fighter Jet Crash: पोलैंड के राडोम में एयरशो की रिहर्सल के दौरान एक एफ-16 लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई। यह एफ-16 फाइटर जेट अमेरिका निर्मित था।

पोलैंड एयर शो रिहर्सल में गिरा F-16
F-16 Jet Crash: अमेरिका और पाकिस्तान जिस लड़ाकू विमान पर सबसे ज्यादा घमंड करते हैं, वह एक बार फिर हादसे का शिकार हो गया। अमेरिका का बेहद खास एफ-16 फाइटर जेट पोलैंड में क्रैश हो गया। यह दुर्घटना एयरशो की रिहर्सल के दौरान हुई। हादसे में पायलट की मौत हो गई। पोलिश सेना ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7:30 बजे रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
मध्य पोलैंड के राडोम में होने वाले एयर शो की तैयारियों के दौरान गुरुवार को पोलिश वायुसेना का एक F-16 फाइटर जेट हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट की जान चली गई। घटना की पुष्टि पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिज़ ने की और उन्होंने गहरी संवेदना जताई। वहीं, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने एक्स पर संवेदना जताते हुए लिखा कि F-16 दुर्घटना में एक पोलिश पायलट ने अपनी जान खो दी। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
देखें VIDEO-
Crash of F16 in Poland today at AirSHOW Radom 2025 🕯🇵🇱 pic.twitter.com/GxBQVv8kek — Marek Bialoglowy (@bialoglowy) August 28, 2025
F-16 पर उठने लगे सवाल
एफ-16 के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बार फिर अमेरिकी लड़ाकू विमानों की क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पायलट की पहचान उजागर नहीं की गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में शामिल विमान पॉज़्नान के पास स्थित 31वें टैक्टिकल एयर बेस से जुड़ा हुआ था। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
25 से अधिक देशों की वायु सेनाओं का अहम विमान
एफ-16 फाइटर जेट, जिसे “फाइटिंग फाल्कन” भी कहा जाता है, अमेरिका में विकसित एक सिंगल-इंजन वाला सुपरसोनिक मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है। इसे 1970 के दशक में जनरल डायनामिक्स (अब लॉकहीड मार्टिन) ने डिज़ाइन किया था। हल्के ढांचे, तेज स्पीड और एडवांस तकनीक की वजह से यह न सिर्फ हवाई मुकाबले में बल्कि ज़मीनी लक्ष्यों पर वार करने में भी बेहद असरदार है। अपनी विश्वसनीयता और लोकप्रियता के चलते आज यह 25 से अधिक देशों की वायु सेनाओं का अहम हिस्सा बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Balendra Shah: नेपाल में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम बनने के 4 महीने में मांगा बालेंद्र शाह से इस्तीफा
ट्रंप का नया कमाई मॉडल! 86 लाख रुपये देकर सबसे पहले देख सकेंगे उनके पोस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
पाकिस्तानी मौलाना फजलुर रहमान की Pakistan Army Chief मुनीर को चुनौती, कहा वर्दी उतारकर लड़ें चुनाव
कनाडा के धुएं से जहरीली हुई अमेरिका की हवा, भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने दी भारी टैरिफ लगाने की धमकी
यह भी पढ़ें:- जिस फाइटर जेट पर घमंड करता था अमेरिका, उसका हुआ ये बुरा हाल, चंद सेकंड में बना आग का गोला- VIDEO
इसकी अधिकतम स्पीड मैक-2 (करीब 2400 किमी/घंटा) है, जो इसे हवा में बेहद चुस्त-दुरुस्त बनाती है। इसमें लगा एडवांस रडार सिस्टम 84 किलोमीटर की दूरी तक 20 लक्ष्यों को एक साथ ट्रैक कर सकता है और यह हर मौसम में ऑपरेट करने में सक्षम है।
पाकिस्तान के पास भी एफ-16
पाकिस्तान ने भी अमेरिका से एफ-16 खरीदे हैं और इन्हीं के दम पर अक्सर शक्ति प्रदर्शन करता है। उसके पास लगभग 70 से 75 एफ-16 विमान मौजूद हैं, जिनमें अलग-अलग वैरिएंट शामिल हैं। इन्हें पाकिस्तान ने 1980 के दशक से लेकर 2010 तक कई चरणों में हासिल किया। फिलहाल ये पाकिस्तान एयर फोर्स की रीढ़ माने जाते हैं। हालांकि, समय-समय पर एफ-16 और एफ-35 जैसे विमानों के क्रैश होने की घटनाओं ने इनकी क्षमता और भरोसेमंद होने पर सवाल जरूर खड़े किए हैं।
Minneapolis catholic school shooting gun nuke india graffiti 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बहराइच में मगरमच्छ ने मासूम को जिंदा निगला; 7 मिनट तक लड़ते रहे चाचा, फिर भी नहीं बचा सके भतीजे की जान
Jul 18, 2026 | 01:24 PMPM Balendra Shah: नेपाल में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम बनने के 4 महीने में मांगा बालेंद्र शाह से इस्तीफा
Jul 18, 2026 | 01:13 PMसोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल भेजने की घटना पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान, विपक्ष हुआ हमलावर
Jul 18, 2026 | 01:12 PMवर्धा में बीएलओ शिक्षकों के निलंबन पर बवाल, प्रहार शिक्षक संगठन ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Jul 18, 2026 | 01:09 PMमुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: बैंकॉक से लाया 7.49 करोड़ का सोना जब्त; एयरपोर्ट स्टाफ सहित 6 गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 01:04 PMLow Investment में महिलाएं शुरू कर सकती हैं ये 8 बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई
Jul 18, 2026 | 01:04 PMचोर-उचक्कों की तरह उठा ले गई पुलिस.. सोनम वांगचुक को लेकर एक्शन पर बरसा विपक्ष, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप
Jul 18, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

सफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PM
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM













