-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Blames India For Using Water As Weapon Renews Allegations
पाकिस्तान ने फिर दिखा दी अपनी औकात, भारत पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पानी को बनाया हथियार
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan News: भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर विवाद बढ़ा, जहां पाकिस्तान ने भारत पर पानी को हथियार बनाकर बाढ़ बढ़ाने का आरोप लगाया, जबकि भारत ने मानवीय चेतावनी साझा करने का दावा किया।

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित (फोटो- सोशल मीडिया)
Flood in Pakistan: पाकिस्तान इस समय भयांकर बाढ़ का सामना कर रहा है। लेकिन इसके बाद भी वो भारत के खिलाफ बयानबाजी से बाज नहीं आ रहा है। जबकि भारत ने हाल ही में इंसानियत के नाम पर पाकिस्तान को आने वाले दिनों में बारिश की चेतावनी दी थी। जिसकी मदद से पाकिस्तान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया था। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बासित ने आरोप लगाया है कि भारत ने सिंधु जल संधि को एकतरफा स्थगित करते हुए पानी को “हथियार” के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि भारत ने जानबूझकर पानी रोककर रखा और फिर उसे अचानक भारी मात्रा में छोड़ दिया, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई।
भारत ने दो दिन पर दी थी चेतावनी
हालांकि, भारत ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान को नदियों के जलस्तर और संभावित बाढ़ की जानकारी पहले ही इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए दे दी थी। भारत का कहना है कि उसने मानवीय आधार पर यह सूचना साझा की, जिससे यह संदेश जाए कि वह संधि के मुद्दे पर सख्त रुख रखते हुए भी मानवीय मूल्यों को नहीं भूला है।
सम्बंधित ख़बरें
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
जापान में कुदरत का कहर…7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
वहीं, पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत की ओर से जो जानकारी दी थी वो पर्याप्त नहीं थी। इसे सिंधु जल संधि के तहत स्थायी सिंधु आयोग (PIC) के माध्यम से साझा नहीं किया गया। पाकिस्तान ने कहा कि भारत की ओर से भेजी गई सूचनाओं में केवल “उच्च बाढ़” जैसी सामान्य चेतावनियां थीं, जिनसे न तो बाढ़ की सटीक मात्रा का अनुमान लगाया जा सका और न ही समय का।
यह भी पढ़ें: रूस का रौद्र रूप! कीव में EU की बिल्डिंग पर किया हवाई हमला, 14 की मौत; VIDEO में देखें तबाही का मंजर
पाकिस्तान में बाढ़ से स्थिती गंभीर
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत नारोवाल जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां हजारों लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। पाकिस्तान के योजना मंत्री और नारोवाल से सांसद अहसान इकबाल ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और भारत पर इस संकट को और बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, अगर भारत की ओर से आधिक जानकारी मिलती तो सरकार बाढ़ का आकलन कर और उचित कदम उठा सकती थी।
Pakistan blames india for using water as weapon renews allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













