- Hindi News »
- World »
- Microsoft 50th Anniversary Party Pro Palestine Employees Created A Ruckus Controversie
Microsoft की पार्टी में भूचाल! फिलिस्तीन समर्थक कर्मचारियों ने काटा बवाल, विवादों की भेंट चढ़ा जश्न
माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक पार्टी के आयोजन किया गया था। इस पार्टी में एक फिलीस्तीन समर्थक कर्मचारी ने जब मंच पर एक साथ बिल गेट्स, स्टीव बाल्मर और सत्य नडेला तो भयंकर हंगाम खड़ा कर दिया।
- Written By: सौरभ शर्मा

माइक्रोसॉफ्ट (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
वॉशिंगटन डीसी: माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ का आयोजन वॉशिंगटन में भव्य अंदाज में किया गया, लेकिन यह जश्न विवादों की भेंट चढ़ गया। कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने फलस्तीन के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन कर दिया, जिससे समारोह में तनावपूर्ण माहौल बन गया। आरोप है कि माइक्रोसॉफ्ट ने इस्राइली सेना को कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक मुहैया कराई, जिससे गाजा और लेबनान में हमलों को अंजाम दिया गया। मंच पर मौजूद शीर्ष अधिकारियों के सामने प्रदर्शनकारियों ने खुलकर कंपनी की नीतियों पर सवाल उठाए, जिसके बाद उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकालना पड़ा।
कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट AI के सीईओ मुस्तफा सुलेमान के भाषण के बीच एक कर्मचारी इब्तिहाल अबूसाद ने मंच की ओर दौड़ते हुए विरोध शुरू किया। उन्होंने कंपनी पर नरसंहार में तकनीक देने का आरोप लगाते हुए कहा कि AI का उपयोग अच्छे के लिए नहीं, बल्कि युद्ध के लिए हो रहा है। उन्होंने फलस्तीन का प्रतीक केफियेह भी मंच पर फेंका। सुलेमान ने शांतिपूर्वक उनकी बात सुनी, लेकिन अबूसाद ने उन्हें ‘खून से सना’ बताया।
बिल गेट्स, स्टीव बाल्मर और सत्य नडेला के सामने विरोध
कुछ देर बाद दूसरा विरोध भी देखने को मिला, जब माइक्रोसॉफ्ट की ही एक अन्य कर्मचारी वानिया अग्रवाल ने उस समय विरोध जताया जब मंच पर एक साथ बिल गेट्स, स्टीव बाल्मर और सत्य नडेला मौजूद थे। यह तीनों पहली बार एक मंच पर आए थे, लेकिन विरोध ने इस ऐतिहासिक क्षण को भी प्रभावित किया।
सम्बंधित ख़बरें
सैन्य कार्रवाई में ड्रग लाॅर्ड एल मेंचो की मौत…मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
अमेरिका की खुफिया इंटेल, आर्मी ऑपरेशन…जानें कैसे मारा गया कुख्यात माफिया एल मेंचो? जिसके लिए जल रहा मैक्सिको
‘पाकिस्तान का कोई नामोनिशान नहीं बचेगा…’, हवाई हमलों पर भड़के तालिबानी मंत्री, बोले- बस इशारे की देर- VIDEO
कायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
हवाई हमलों में Microsoft और OpenAI के प्रयोग से आक्रोश
इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में वह रिपोर्ट है, जिसमें दावा किया गया था कि इजरायल ने हालिया हवाई हमलों में माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के मॉडल का इस्तेमाल किया। एक हमले में लेबनानी परिवार की तीन बच्चियों और उनकी दादी की मौत हुई थी, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
विदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि वह अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में उच्चतम मानक अपनाती है और सभी की बात सुनने के लिए मंच देती है, लेकिन व्यवधान होने पर कार्रवाई की जाती है। बता दें कि मामले में सुलेमान ने कहा कि आपके विरोध के लिए धन्यवाद, मैं आपकी बात सुन रहा हूं। इसके बाद भी अबूसाद ने चिल्लाते हुए कहते रहे कि सुलेमान और पूरे माइक्रोसॉफ्ट के हाथ खून से सने हुए हैं। उन्होंने मंच पर केफियेह हेडस्कार्फ भी फेंका, जो कि फलस्तीनी लोगों के समर्थन का प्रतीक बन चुका है। इसके बाद उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया।
Microsoft 50th anniversary party pro palestine employees created a ruckus controversie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BAFTA 2026 रेड कार्पेट पर छाया आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, बेटी राहा से एक्ट्रेस को मिली प्रेरणा
Feb 23, 2026 | 02:34 PMपुणे: बारामती का 320 कैमरों वाला सुरक्षा प्रोजेक्ट फाइलों में अटका, पुलिस की सुरक्षा योजना पर प्रशासनिक ब्रेक
Feb 23, 2026 | 02:33 PMविधायक किसन वानखेड़े और भाजपा नेता रडार पर! पालकमंत्री संजय राठौड़ की अनदेखी से महागांव में महा-संग्राम
Feb 23, 2026 | 02:30 PMIPS बनने का सपना देखने वाला कैसे बना ‘कातिल’? एसपी से मांगी थी सलाह, आज गर्लफ्रेंड के मर्डर केस में जेल में
Feb 23, 2026 | 02:26 PMमिहिर के सामने खुलेगा क्या नॉयना का सच, वृंदा का मास्क हटाएगा रणविजय, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Feb 23, 2026 | 02:21 PMपुणे: चिंबली में बिजली संकट, परीक्षाओं में छात्र परेशान, ट्रांसफार्मर मांग दो साल से लंबित; महावितरण पर सवाल
Feb 23, 2026 | 02:20 PMमुंबई का विकास अधर में? BMC के पास पैसा है पर खर्च करने की फुर्सत नहीं, 48% बजट अभी भी बाकी
Feb 23, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














