-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Deputy Pm Ishaq Dar China Visit Trolled By Pakistanis
इशाक डार की चीन यात्रा बनी मजाक, पाकिस्तानियों ने ही कर दिया डिप्टी पीएम को ट्रोल; देखें Video
- Written By: अमन उपाध्याय
सोशल मीडिया एक्स पर इशाक डार का चीन पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसके बाद इस मामले को लेकर खासी चर्चा शुरू हो गई। पाकिस्तान के यूजर्स ने चीन में डिप्टी पीएम को मिले स्वागत को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

इशाक डार की चीन यात्रा , फोटो (सो. सोशल मीडिया)
बीजिंग: पाकिस्तान के उपप्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के तीन दिवसीय चीन दौरे की शुरुआत निराशाजनक रही। बीजिंग एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बहुत ही सामान्य तरीके से किया गया, जहां कोई वरिष्ठ चीनी अधिकारी या मंत्री उनका स्वागत करने नहीं आया। वहां केवल कुछ जूनियर अधिकारी ही मौजूद थे।
इस वजह से पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर इशाक डार का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। इसके पीछे वजह यह भी बताई जा रही है कि हाल ही में पाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर के लिए अमेरिका से संपर्क किया था, जिससे चीन नाराज है।
बस में बैठाकर एयरपोर्ट से बाहर निकाला
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इशाक डार के चीन पहुंचने का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई। पाकिस्तान के सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने डिप्टी पीएम को चीन में जो स्वागत मिला, उस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि ‘ऐसे ही हमारी इज्जत खत्म हो जाती है।’
सम्बंधित ख़बरें
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Zelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
क्या अब मिलकर लड़ेंगे इजरायल और यूक्रेन? वॉशिंगटन में जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात ने दुनिया में मचाई खलबली
दरअसल, चीनी अधिकारियों ने डिप्टी पीएम को रिसीव करने के बाद उन्हें बस में बैठाकर एयरपोर्ट से बाहर निकाला, जबकि आमतौर पर विदेशी मेहमानों के लिए कार का इंतजाम किया जाता है। कुछ लोग रेड कार्पेट न होने पर भी सवाल उठाते दिखे।
देखें Video-
Today, Deputy Prime Minister/Foreign Minister, Senator Mohammad Ishaq Dar @MIshaqDar50 arrived in Beijing on a three day official visit from 19-21 May 2025 . He was received at the airport by senior Chinese officials and Ambassador of Pakistan to China, Khalil Hashmi. pic.twitter.com/Q4GqAC3HI8 — Ministry of Foreign Affairs – Pakistan (@ForeignOfficePk) May 19, 2025
US कैपिटल दंगा में मारी गई युवती के परिजनों को मिलेगा 50 लाख डॉलर का मुआवजा, कुशनर को भी हरी झंडी
भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बेरहमी से किए गए आतंकवादी हमले का कड़ा जवाब 7 मई को दिया। इस अभियान में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद, पाकिस्तान ने फिर से हमला करने की नापाक कोशिश की, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उसके 11 एयरबेस, जिनमें नूर खान और रहीम यार खान एयरबेस शामिल हैं उसको बुरी तरह से तबाह कर दिया।
चीनी हथियारों पर उठे सवाल
पाकिस्तान ने इस लड़ाई में चीनी हथियारों जैसे PL-15 मिसाइल, HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम और JF-17 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया, लेकिन ये सभी हथियार असफल रहे, जिससे चीनी हथियारों की विश्वसनीयता पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। वहीं ये भी आरोप है कि भारत के डर से पाकिस्तान ने अमेरिका से सीजफायर के लिए संपर्क किया था। इसके बाद से बताया जा रहा है कि चीन पाकिस्तान से काफी नाराज चल रहा है। शायद इसी का बदला लेने के लिए इशाक डार का ऐसे स्वागत किया गया है।
चीन और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव
चीन के डार क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए क्षेत्र के देशों के साथ बातचीत करने बीजिंग आए हैं, जिसमें अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि, चीन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को रडार और सैटेलाइट मदद दी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं साबित हो पाया। बीजिंग में डार के कुछ ठंडे स्वागत से ऐसा लगा कि चीन और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में कुछ तनाव उत्पन्न हुआ है। भारत ने इस ऑपरेशन के माध्यम से न केवल आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि चीनी हथियारों की कमियों को भी उजागर किया, जिससे विश्व स्तर पर भारत की सैन्य और तकनीकी ताकत की प्रशंसा हो रही है।
Deputy pm ishaq dar china visit trolled by pakistanis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Jul 29, 2026 | 11:45 AMसमय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला
Jul 29, 2026 | 11:43 AMEyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Jul 29, 2026 | 11:42 AMMP farmers Protest: भोपाल में किसानों का बवाल, आखिर कौन है जो मुख्यमंत्री से किसानों को दूर कर रहा?
Jul 29, 2026 | 11:39 AMमराठवाड़ा विश्वविद्यालय के बड़े फैसले: संतपीठ के कोर्स अब 1 साल के, प्रूफरीडिंग में डिप्लोमा और नए कोर्स मंजूर
Jul 29, 2026 | 11:35 AMEurope Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












