-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Many Us Universities Including Mit Have Advised Foreign Students To Return Before January 20
ट्रंप के राष्ट्रपति का शपथ लेने से पहले भय में अमेरिकी शैक्षिक संस्थान, भारतीय स्टूडेंट्स को हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान
- Written By: साक्षी सिंह
मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) समेत अमेरिका के कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने अपने विदेशी छात्रों और कर्मचारियों को 20 जनवरी से पहले शीतकालीन अवकाश से लौटने की सलाह दी है। जिस दिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य : सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) समेत अमेरिका के कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने अपने विदेशी छात्रों और कर्मचारियों को 20 जनवरी से पहले शीतकालीन अवकाश से लौटने की सलाह दी है, जिस दिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। यह सलाह अमेरिका में अवैध प्रवासियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन को लेकर हो रही चर्चा के मद्देनजर जारी की गई है।
अनुमान है कि देश में 1.1 करोड़ से अधिक अवैध प्रवासी हैं। अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संबंधों के सिलसिले में हाल ही में जारी ‘ओपन डोर्स 2024′ रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में 11 लाख विदेशी छात्र हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या (3,30,000) भारतीय छात्रों की है।
MIT प्रशासन ने ये कहा
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
हायर एंड इमिग्रेशन पोर्टल का अनुमान है कि फिलहाल 400 000 से ज्यादा गैर-दस्तावेजी छात्र अमेरिका में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। वैध एफ-वीजा धारक छात्रों पर ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले किसी भी वीजा प्रतिबंध का कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। एमआईटी ने छात्रों से अफवाहों या अटकलों पर ध्यान न देने का आग्रह किया।
विदेशी छात्रों को 20 जनवरी से पहले लौटने की सलाह
एमआईटी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ऑफिस के एसोसिएट डीन और निदेशक डेविड सी. एल्वेल ने कहा कि आव्रजन और वीजा मुद्दों पर तत्काल क्या प्रभाव पड़ सकता है। यह निर्धारित करना अभी भी जल्दबाजी होगा क्योंकि नए सांसद जनवरी की शुरुआत जबकि हमारे नए राष्ट्रपति 20 जनवरी, 2025 को शपथ लेंगे।
वीजा प्रक्रिया हो सकती प्रभावित
उसी. एल्वेल ने लिखा कि 20 जनवरी या उसके बाद यात्रा और वीजा प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले नए शासकीय आदेश लागू किए जा सकते हैं। एल्वेल ने कहा कि इसके अलावा, सत्ता के हस्तांतरण से दूसरे देशों में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के कर्मचारी भी प्रभावित हो सकते हैं, जिसकी वजह से वीजा प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एमआईटी ने उपरोक्त कारणों का हवाला देते हुए अपने विदेशी छात्रों और कर्मचारियों को 20 जनवरी से पहले शीतकालीन अवकाश से लौटने की सलाह दी है। एमआईटी के अलावा कई अन्य विश्वविद्यालयों ने भी इसी तरह की सलाह जारी की है। इंडियाना में स्थित वेस्लेयन विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्रों से 19 जनवरी तक लौटने का आग्रह किया है।
Many us universities including mit have advised foreign students to return before january 20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














