- Hindi News »
- World »
- Mali Attacks Bamako Kati Military Base Kidal Takeover Updates Sadio Camara Dead
माली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
Mali Attacks Sadio Camara Dead: माली में एक साथ कई आतंकी हमले हुए। इन हमलों में राजधानी बामाको के काटी मिलिट्री बेस पर रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत हो गई और शहर पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया।
- Written By: प्रिया जैस

रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Defence Minister Sadio Camara Dead: माली में एक बड़ा खतरनाक और घातक हमले की खबर सामने आई है। माली में अल-कायदा से जुड़े एक आतंकी संगठन और तुआरेग विद्रोहियों ने मिलकर देश के कई हिस्सों पर एक साथ हमला कर दहशत का माहौल बना दिया। इस बड़े आतंकी हमले में देश के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा (Sadio Camara) की मौत हो गई। इस बड़े हमले के कारण अब पूरी दुनिया की नजर माली पर हैं।
इस बड़े आतंकी हमले में रक्षा मंत्री सादिया कैमारा (Sadio Camara) के साथ-साथ उनकी दूसरी पत्नी और दो मासूम पोते-पोतियों की भी जान चली गई। आतंकी संगठन और तुआरेग विद्रोहियों ने मिलकर देश के कई जगहों पर धमाके किए। यह पिछले सालों में सबसे बड़ा और सबसे संगठित हमला बताया जा रहा है।
काटी मिलिट्री बेस पर हमला
मिली जानकारी के अनुसार, माली की राजधानी बामाको के पास, सोने की खदानों वाले इलाकों समेत कई हिस्सों में एक साथ ताबड़तोड़ हमले किए गए, जिससे देश दहल उठा। फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JNIM के आतंकियों ने बामाको के काटी मिलिट्री बेस पर हमला किया, जहां रक्षा मंत्री सादियो कैमारा अपने परिवार के साथ रहते है। हमले के समय वे घर पर ही मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
80 साल उनका ही विकास हुआ…अल्पसंख्यकों पर दिलीप घोष के बिगड़े बोल, बताया ‘क्रिमिनल’
इन आतंकी हमलों में आम जनता और कई सैनिक घायल हुए है। शुरुआत में इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े ग्रुप जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (JNIM) ने ली थी। लेकिन फिर इस बात का खुलासा हुआ कि इसमें तुआरेग के नेतृत्व वाले अलगाववादी ग्रुप आज़ाद लिबरेशन फ्रंट (FLA) भी शामिल था और दोनों ने मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर हमला किया।
हमले में कई सैनिक घायल
इस हिंसा की शुरुआत शनिवार की सुबह से ही हो गई थी। इसमें पहले बामाको के मोदिबो कीता इंटरनेशनल एयरपोर्ट और काटी मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया था। काटी मिलिट्री बेस माली के लिए महत्वपूर्ण डिफेंस ठिकानों में से एक है। इसके अलावा यह हमले सेंट्रल और नॉर्थ शहरों सेवरे, किडाल और गाओ में भी हुए।
यह भी पढ़ें – Weapon Export: रूस को पछाड़कर ग्लोबल हथियार मार्केट में छाया भारत, पुतिन की बढ़ी टेंशन
माली के कई इलाकों में 3 दिन कर्फ्यू
लड़ाई शुरू होते ही देश की कई सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है और लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है। इन हमलों के चलते बामाको में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लगातार तीन दिन कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। इस आतंकवादी हमले की यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने हमले की कड़ी निंदा की।
Mali attacks bamako kati military base kidal takeover updates sadio camara dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नागपुर नहीं भेजना होगा मेडिकल कचरा, भंडारा मेडिकल कॉलेज ने संभाली बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कमान
May 09, 2026 | 04:41 PMChandrapur SSC Result: पोंभुर्णा तहसील जिले में अव्वल, 81 स्कूलों का 100% रिजल्ट
May 09, 2026 | 04:34 PMUP: देवबंद में दो बीघा जमीन के लिए जमकर पथराव, महिलाएं समेत कई लोग घायल, मौके पर भारी फोर्स तैनात
May 09, 2026 | 04:29 PMग्रीनफील्ड हाईवे के लिए अब तक 411 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित, किसानों को समय पर मुआवजा दें: विखे पाटिल
May 09, 2026 | 04:25 PMNCRB के आंकड़ों को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कमलनाथ, कहा- आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे
May 09, 2026 | 04:23 PMजिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PMSaturday: लोहे से लेकर नमक तक, शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना शनि देव हो जाएगे रुष्ट
May 09, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM











