लंदन के ब्रिक्सटन में अंधाधुंध गोलीबारी, चलती कार से बरसाईं गोलियां; बुजुर्ग समेत 4 घायल
London Brixton Shooting: दक्षिणी लंदन के ब्रिक्सटन में एक चलती कार से हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक बुजुर्ग समेत चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस इस हमले और पास में हुई चाकूबाजी को लेकर जांच कर रही है।
- Written By: अमन उपाध्याय
लंदन पुलिस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
London Brixton Shooting Updates: लंदन के ब्रिक्सटन इलाके में शनिवार की रात हिंसा और आतंक का ऐसा तांडव देखने को मिला जिसने पूरी ब्रिटिश राजधानी को हिलाकर रख दिया है। दक्षिण लंदन में एक अज्ञात हमलावर ने अपनी कार बिना उतरे ही लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
इस भीषण हमले में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग सहित कुल चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने इस पूरी घटना को अंधाधुंध हिंसा बताते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
कब हुआ ये हमला?
यह हमला शनिवार तड़के करीब 1:14 बजे हुई जब पुलिस को कोल्डहारबर लेन में गोलियां चलने की सूचना मिली। घटना के समय साउथविक हाउस एस्टेट के पास एक बड़ी पार्टी चल रही थी और सड़कों पर काफी चहल-पहल थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘चाहे कितना भी दबाव डाले अमेरिका…’ लेबनान पर इजरायली मंत्री की ट्रंप को दो-टूक, क्या फिर भड़केगी जंग?
संकट में ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की कुर्सी, 100 सांसदों ने खोला मोर्चा, क्या सोमवार को देंगे इस्तीफा?
ग्लोबल स्लीप एटलस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय लोगों की नींद सबसे अच्छी
योग के रंग में रंगा अमेरिका! न्यूयॉर्क से टेक्सास तक दिखा भव्य नजारा, कई शहरों में हुआ आयोजन
कैसी है घायलों की स्थिति?
लंदन एम्बुलेंस सर्विस के अनुसार, उन्होंने घटनास्थल पर चार लोगों का इलाज किया और उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर और स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों की उम्र 21, 25, 47 और 70 वर्ष बताई गई है। दुखद बात यह है कि 25 वर्षीय युवक की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बाकी तीन घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है लेकिन वे अभी भी गहरे सदमे में हैं।
इस घटना के ठीक बाद चाकू से हमला
गोलीबारी की इस घटना के ठीक एक घंटे बाद, पुलिस को पास के ही एकरे लेन में एक और हमले की जानकारी मिली। वहां एक 33 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से कई बार हमला किया गया। जिसकी हालत भी काफी गंभीर बनी हुई है। डीसीआई अल्लम भांगू के नेतृत्व में जांच दल अब इस संभावना को तलाश रहा है कि क्या ये दोनों हिंसक घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। एक ही रात में और लगभग एक ही इलाके में गोलीबारी और चाकूबाजी की दो बड़ी वारदातों ने स्थानीय निवासियों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- खालिस्तानी चरमपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, कनाडा की खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; अब कसेगा शिकंजा!
पुलिस कर रही है जांच
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया है। कोल्डहारबर लेन और उसके आसपास की सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और यह घेराबंदी रविवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। डीसीआई भांगू ने स्थानीय समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम समझते हैं कि इस घटना ने स्थानीय निवासियों को कितना चिंतित कर दिया है। हम दोषियों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं और हम इस हिंसा के पीछे जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाकर ही दम लेंगे।
