- Hindi News »
- World »
- London Jewish Attack Pro Iranian Organization Claimed Responsibility
खून से लाल हुई London की सड़कें! यहूदियों पर दिन दहाड़े चाकू से हमला, ईरान समर्थक संगठन ने ली जिम्मेदारी
London Stabbing Attack: लंदन में दो यहूदी पुरुषों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। आतंकी संगठन HAYI ने इसकी जिम्मेदारी ली है, सुरक्षा एजेंसियां इसके पीछे ईरानी कनेक्शन की जांच कर रही हैं।
- Written By: अक्षय साहू

लंदन में यहूदी समुदाय के युवकों पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
London Jewish Attacked: इंग्लैंड की राजधानी लंदन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां गोल्डर्स ग्रीन इलाके में बुधवार एक व्यक्ति ने दो यहूदी पुरुषों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों पुरुषों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्रिटिश पुलिस ने इसे ‘आतंकी हमला’ करार देते हुए हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या इस घटना के पीछे ईरान से जुड़े कोई तार हैं।
इस बीच हरकत अशाब अल यामीन अल इस्लामिया (HAYI) नाम के संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। SITE इंटेलिजेंस ग्रुप के अनुसार, इस संगठन के ईरान से संबंध हो सकते हैं। HAYI ने दावा किया है कि यह हमला एक ‘लोन वुल्फ’ हमलावर ने अंजाम दिया और यूरोप में हाल के महीनों में यहूदियों पर हुए अन्य हमलों की जिम्मेदारी भी ली है।
यहूदी नागरिकों पर अचानक चाकू से हमला
पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय हमलावर ने गोल्डर्स ग्रीन रोड पर 34 और 76 वर्ष के दो यहूदी नागरिकों पर अचानक चाकू से हमला किया। जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची, तो उसने उन पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन बल प्रयोग कर उसे काबू में कर लिया गया। हमलावर का पहले से हिंसक व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का इतिहास रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज में भारतीय जहाज पर मिसाइल हमला, भारत ने दी सख्त चेतावनी; सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित
LPG से लदे दो भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, इस तरकीब से चुपचाप निकले बाहर, नाकेबंदी फेल
चीन को ‘ड्रैगन’ क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
समंदर में मौत को मात! Florida Plane Crash के 5 घंटे बाद कोस्ट गार्ड ने बचाई 11 जिंदगियां, ऐसे हुआ चमत्कार
कीर स्टार्मर ने घटना पर जताया दुख
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यहूदी समुदाय पर हमला पूरे देश पर हमला है। उन्होंने हालात की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाई है।
वहीं, इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यहूदी विरोधी नफरत के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं है और इसके खिलाफ वैश्विक स्तर पर कार्रवाई जरूरी है।
आतंकी कनेक्शन की जांच में जुटी MI5
घटना के बाद ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI5 और आतंकवाद-रोधी इकाइयां अलर्ट पर हैं। जांच की जा रही है कि क्या यह हमला हाल में हुई अन्य घटनाओं से जुड़ा है, जिनमें ईरान समर्थित समूहों की भूमिका होने का शक है। इस घटना के बाद लंदन के यहूदी समुदाय में डर और गुस्से का माहौल है।
यह भी पढ़ें- स्टार्मर की धमकी बेअसर! ब्रिटेन के समंदर में खुलेआम घूम रहे रूसी ‘शैडो फ्लीट’ जहाज, नौसेना बेबस
यूरोप में यहूदियों को बनाया जा रहा निशाना
पिछले कुछ समय में यूरोप, खासकर लंदन में यहूदियों और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं। MI5 के अनुसार, बीते एक साल में ईरान समर्थित करीब 20 साजिशों को नाकाम किया गया है। अक्टूबर 2023 में गाजा संघर्ष शुरू होने के बाद से ब्रिटेन में यहूदी विरोधी घटनाओं में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, और पिछले साल ऐसी करीब 3700 घटनाएं सामने आईं।
London jewish attack pro iranian organization claimed responsibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में बीच सड़क पर लहराई नंगी तलवारें और कोयते, दिवे घाट में आधी रात को भारी हंगामा; देखें खौफनाक VIDEO
May 14, 2026 | 04:42 PMशाहरुख खान की ‘किंग’ से Abhishek Bachchan का लुक लीक, हाथ में बंदूक लिए दिखे खतरनाक विलेन
May 14, 2026 | 04:38 PMवैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
May 14, 2026 | 04:37 PMमहिला को देखकर कैब ड्राइवर ने किए गंदे इशारे, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
May 14, 2026 | 04:36 PMदिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी: चलती बस में महिला से गैंगरेप, भड़के केजरीवाल बोले- ‘हमने कुछ नहीं सीखा’
May 14, 2026 | 04:31 PMMonsoon Alert: समय से 5 दिन पहले दस्तक देगा मॉनसून, इस तारीख से शुरू होगी भारी बारिश; क्या है IMD का अपडेट?
May 14, 2026 | 04:27 PMगडकरी चले बस से, फडणवीस ने की बुलेट की सवारी, तो नितेश राणे पैदल चलकर पहुंचे मंत्रालय; देखें VIDEO
May 14, 2026 | 04:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














