Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौत को छू कर लौटा रूसी पत्रकार, लेबनान में कर रहा था रिपोर्टिंग, लाइव कैमरे में फटी इजरायली मिसाइल- VIDEO

Israel Airstrike Lebanon: स्टीव स्वीनी और उनके कैमरामैन पर दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले के दौरान मिसाइल गिरी। दोनों घायल हुए; रूस ने हमला गंभीर बताया, स्वीनी ने इसे लक्षित बताया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 20, 2026 | 07:59 AM

रूसी पत्रकार स्टीव स्वीनी (सोर्स- सोशस मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Steve Sweeney Israeli Airstrike: दक्षिणी लेबनान से एक बेहद डरावना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पत्रकार मौत के मुंह से बाल-बाल बचता दिखाई देता है। यह घटना इजरायल के हवाई हमले के दौरान हुई, जब एक मिसाइल सीधे रिपोर्टिंग कर रहे रूसी पत्रकार और उनके कैमरामैन के पास गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना उस समय हुई जब संवाददाता स्टीव स्वीनी और उनके कैमरामैन अली रिदा अल-कासमिया लितानी नदी के पास स्थित एक पुल के पास रिपोर्टिंग कर रहे थे। यह इलाका सैन्य ठिकानों के नजदीक माना जाता है। हमले के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो भी कैद हो गया है, जिसमें स्वीनी को धुएं और मलबे के बीच खुद को बचाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में डॉक्टर उनके हाथ से छर्रे निकालते दिखाई दे रहे हैं।

जानबूझकर हमला करने का आरोप

कैमरामैन अली रिदा ने आरोप लगाया कि प्रेस की पहचान के बावजूद उन पर जानबूझकर हमला किया गया। यह पुल हिजबुल्लाह द्वारा हथियार और लड़ाकों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अहम मार्गों में से एक है, जहां हाल के दिनों में इजरायली हमले तेज हुए हैं। इजरायल का कहना है कि वे इस मार्ग को निशाना बनाते समय नागरिकों को चेतावनी दे चुके थे और कार्रवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान युद्ध के बीच US आर्मी के पैसे खत्म! पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 200 अरब डॉलर, अब क्या करेंगे ट्रंप?

होर्मुज खुलवाने के लिए प्लान B तैयार, जापान-UK समेत 6 देशों ने मिलाया हाथ, सुरक्षित रास्ता बनाने को तैयार

ईरानी हमले के चपेट में आया अमेरिकी फाइटर जेट F-35, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, देखें VIDEO

मिडिल ईस्ट रूट बाधा के बीच जेएनपीए का बड़ा कदम, 20 दिनों में 16,000 कंटेनर रवाना, बंदरगाह पर राहत

❗️ Moment Israel DIRECTLY HITS RT crew https://t.co/cxNTq2htyY pic.twitter.com/IWLmKGHwSj — RT (@RT_com) March 19, 2026

रूस की ओर से इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया आई। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि पत्रकारों को निशाना बनाना किसी भी तरह से दुर्घटना नहीं कहा जा सकता।

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही रिपोर्टिंग पर लौटे स्वीनी

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, स्वीनी फिर से रिपोर्टिंग के लिए मैदान में लौट आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इजरायल पर ‘लक्षित हमले’ का आरोप लगाया। स्वीनी ने कहा कि इजरायल ने उन्हें मारने की कोशिश इसलिए की क्योंकि वे पुलों और लाखों लोगों के विस्थापन की रिपोर्टिंग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- नेपाल में शुरू होगा बालेंद्र युग, 27 मार्च को PM पद की शपथ लेगें शाह, 182 सीटें जीतकर RSP बनी सबसे बड़ी पार्टी

उन्होंने इस हमले को ‘नकबा’ से भी बड़े पैमाने पर जातीय सफाया ऑपरेशन बताया और पश्चिमी शक्तियों पर इस नरसंहार में सक्रिय भागीदार बनने का आरोप लगाया। स्वीनी ने कहा कि ऐसे हमले उन्हें अपनी रिपोर्टिंग से नहीं रोक पाएंगे। 

Lebanon missile strike reporter steve sweeney survives watch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 07:38 AM

Topics:  

  • Israel
  • Israel Iran Tension
  • Israel Lebanon
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.