-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Al Aqsa Mosque Closed 16 Days Ramadan Israel Arab League Muslim Nations React
मुस्लिमों का हक छिन रहे नेतन्याहू…अल-अक्सा मस्जिद पर 16 दिन से इजरायल ने लगाया ताला तो भड़के मुस्लिम देश
- Written By: अक्षय साहू
Israel-Iran War: ईरान युद्ध के बीच इजराइल ने रमजान में अल-अक्सा मस्जिद को 16 दिनों से बंद रखा है। इस कदम पर अरब लीग सहित कई मुस्लिम देशों और संगठनों ने कड़ी निंदा की।

अल-अक्सा मस्जिद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Arab League Criticize Israel to Al Aqsa Mosque Close: ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच इजरायल ने यरूशलम स्थित मुसलमानों के सबसे पवित्र स्थलों में से एक अल-अक्सा मस्जिद को पिछले 16 दिनों से बंद कर रखा है। रमजान के दौरान उठाए गए इस कदम पर कई मुस्लिम देशों में कड़ी नाराजगी देखी जा रही है। अरब लीग ने इस फैसले की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इजरायल को मुसलमानों को मस्जिद में इबादत करने से रोकने का कोई अधिकार नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अरब लीग ने अपने बयान में कहा कि इस तरह की कार्रवाई क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि यरूशलम के पवित्र स्थलों पर हो रही कथित अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए इजरायल पर दबाव डाला जाए।
सिक्स डे वॉर के बाद रमजान में सबसे लंबी बंदी
यह निर्णय उस समय लिया गया जब 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से इजरायल ने कब्जे वाले पूर्वी यरूशलम में स्थित अल-अक्सा मस्जिद को बंद कर दिया। फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि 1967 में सिक्स डे वॉर के बाद पूर्वी यरूशलम पर इजरायल के नियंत्रण के बाद से रमजान के दौरान यह सबसे लंबी बंदी है। इसी तरह वेस्ट बैंक में स्थित इब्राहिमी मस्जिद में भी केवल लगभग 50 नमाजियों को ही इबादत की अनुमति दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिमाग से काम लो… ट्रंप की नसीहत के बाद इजरायल-हिज्बुल्लाह में सीजफायर; क्या रूक जाएगी जंग?
लंदन में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर; 1 की मौत, 50 घायल, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो
Iranian Singer Parastoo: बिना हिजाब गाना गाने पर ईरान की इस मशहूर गायिका को मिली 74 कोड़ों की सजा
‘फूटी कौड़ी भी नहीं दूंगा…’ पूरी तरह से खत्म हो चुका है ईरान, मोजतबा खामेनेई के दावे पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
इजरायल ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
इजरायल का कहना है कि क्षेत्र में युद्ध की स्थिति और सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उसके अनुसार ईरान की ओर से संभावित मिसाइल हमलों का खतरा बना हुआ है। मस्जिद बंद होने से अल-अक्सा परिसर लगभग खाली पड़ा है और हजारों फिलिस्तीनी मुसलमानों को पुराने शहर की सड़कों और दीवारों के पास नमाज अदा करनी पड़ रही है। रमजान के आखिरी दस दिनों में मस्जिद बंद रहने से ‘लैलत अल-कद्र’ और ‘एतिकाफ’ जैसी अहम इबादतें भी प्रभावित हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का अफगानिस्तान में कत्लेआम, आतंकी ठिकाना बताकर अस्पातल पर गिरा दिए बम के गोले, 400 लोगों की मौत
कई देशों और संगठनों की आलोचना
अरब लीग के अलावा कई मुस्लिम देशों और संगठनों ने भी इस फैसले की निंदा की है। मुस्लिम वर्ल्ड लीग, अल-अजहर और अफ्रीकी संघ सहित कई संस्थाओं ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। फिलिस्तीनी अथॉरिटी का कहना है कि यह 1967 के बाद रमजान में सबसे लंबी बंदी है, जबकि हमास ने इसे युद्ध की घोषणा जैसा कदम बताया है।
Al aqsa mosque closed 16 days ramadan israel arab league muslim nations react
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद से थी फरार; दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने दबोचा
Jun 20, 2026 | 08:47 AMBEST कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुंबई में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; 26 तोड़फोड़ की घटनाएं दर्ज
Jun 20, 2026 | 08:41 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में मानसून संकट गहराया, खरीफ बुआई और जलसंकट ने बढ़ाई चिंता
Jun 20, 2026 | 08:40 AMदिमाग से काम लो… ट्रंप की नसीहत के बाद इजरायल-हिज्बुल्लाह में सीजफायर; क्या रूक जाएगी जंग?
Jun 20, 2026 | 08:38 AMसंभाजीनगर में निर्बाध जलापूर्ति के लिए मनपा का बड़ा फैसला, 1 करोड़ से जोड़ी जाएंगी पुरानी-नई पाइपलाइनें
Jun 20, 2026 | 08:30 AMYRKKH Twist: अभिरा ने खोया आपा, मायरा की किताबें जलाकर करेगी सबको हैरान
Jun 20, 2026 | 08:29 AMFIFA World Cup: स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर टॉप पर पहुंचा मोरक्को, सैबारी ने दागा मैच विनिंग गोल
Jun 20, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM













