ईरानी हमले के चपेट में आया अमेरिकी फाइटर जेट F-35, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, देखें VIDEO
US-Iran War: ईरान के हमले में अमेरिकी F-35 लाइटनिंग II जेट को मिडिल ईस्ट के अमेरिकी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट सुरक्षित हैं, विमान को नुकसान हुआ, और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
- Written By: अक्षय साहू
ईरानी हमले के चलते अमेरिकी फाइटर जेट F-35 की इमरजेंसी लैंडिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
US F-35 Jet Emergency Landing: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के हमले के दौरान अमेरिकी लड़ाकू विमान F-35 को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि हमले में विमान को कुछ नुकसान हुआ था, जिसके बाद इसे तुरंत सुरक्षित लैंडिंग कराना पड़ा। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, जेट को मिडिल ईस्ट में एक अमेरिकी एयरबेस पर उतारा गया।
ईरान ने भी इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है और एक वीडियो जारी किया है, जिसमें F-35 को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में विमान पर हमला होते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जेट पर वास्तविक हमला हुआ था।
ईरानी हमले के बाद F-35 की इमरजेंसी लैंडिंग
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि यह स्टेल्थ फाइटर जेट ईरान में एक कॉम्बैट मिशन के दौरान कार्यरत था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करवा लिया गया और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। इसके साथ ही इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमले में विमान को वास्तविक नुकसान हुआ या कोई तकनीकी खराबी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की कड़ी तैयारी! 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर
होर्मुज से सुरक्षित निकले भारतीय झंडे वाले 3 जहाज; 90 से अधिक नाविक जल्द पहुंचेंगे स्वदेश
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
100 मिलियन डॉलर से भी अधिक कीमत
F-35 को दुनिया के सबसे एडवांस और महंगे लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक है और इसे अमेरिका और उसके सहयोगी देश अत्याधुनिक तकनीक और स्टेल्थ क्षमता के लिए प्रयोग में लाते हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, फरवरी में संघर्ष शुरू होने के बाद यह ईरान द्वारा किसी अमेरिकी विमान पर हमला करने का पहला ज्ञात मामला हो सकता है।
ईरान का दावा है कि उसने अमेरिकी F -35 को आसमान में मार गिराया है,
IRGC ने वीडियो जारी किया, हालांकि अमेरिका ने अभी नुकसान की बात नहीं कबूली है, pic.twitter.com/MOHpOoAxIC — ANIL (@AnilYadavmedia1) March 19, 2026
जैसे-जैसे संघर्ष जारी है, अमेरिका और इजरायल दोनों ही इस क्षेत्र में F-35 जेट तैनात कर रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, विमान ने अपने मिशन को पूरा किया और सुरक्षित रूप से वापस लौट आया। अधिकारियों ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें- नेपाल में शुरू होगा बालेंद्र युग, 27 मार्च को PM पद की शपथ लेगें शाह, 182 सीटें जीतकर RSP बनी सबसे बड़ी पार्टी
सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी
कैप्टन हॉकिन्स ने मीडिया से कहा कि पायलट की हालत स्थिर है और विमान को भी सुरक्षित तरीके से बेस पर उतारा गया। यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा और तकनीकी संवेदनशीलता को लेकर चिंता बढ़ा सकती है, क्योंकि F-35 जैसे महंगे और अत्याधुनिक विमानों पर हमला किसी भी समय गंभीर परिणाम ला सकता है।
