- Hindi News »
- World »
- Nepal Balendra Shah To Be Sworn In As Pm March 27 Rsp Wins 182 Seats
नेपाल में शुरू होगा बालेंद्र युग, 27 मार्च को PM पद की शपथ लेगें शाह, 182 सीटें जीतकर RSP बनी सबसे बड़ी पार्टी
Nepal Elections 2026: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 182 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। बालेंद्र शाह 27 मार्च को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, सांसद 26 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे।
- Written By: अक्षय साहू

बालेंद्र शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Balendra Shah Oath Ceremony: नेपाल में हाल ही में हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की शानदार जीत के बाद बालेंद्र शाह 27 मार्च को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे एक दिन पहले, 26 मार्च को सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। 5 मार्च, 2026 को हुए चुनाव में आरएसपी ने 182 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। पार्टी ने चुनाव के दौरान बालेंद्र शाह को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था।
आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने, वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह, उपाध्यक्ष द्वय डीपी अर्याल और स्वर्णिम वाग्ले ने बैठक कर शपथ ग्रहण की तारीख तय की। पार्टी ने बताया कि प्रधानमंत्री की शपथ से पहले संघीय संसद सचिवालय सांसदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करेगा। संघीय संसद सचिवालय के प्रवक्ता एकराम गिरी ने कहा कि नया संसद भवन अभी निर्माणाधीन है, इसलिए शपथ ग्रहण समारोह अस्थायी हॉल में होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर माइक्रोफोन, लाइट और अन्य आवश्यक आधारभूत संरचना तेजी से तैयार की जा रही है।
राष्ट्रपति ने किया चुनाव परिणामों का ऐलान
नेपाल निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को आम चुनाव के अंतिम परिणामों का ऐलान कर औपचारिक रूप से चुनाव प्रक्रिया का समापन किया। प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यीय निचले सदन के लिए 5 मार्च को मतदान हुआ, जिसमें 165 सदस्य प्रत्यक्ष और 110 सदस्य आनुपातिक प्रणाली के तहत चुने गए।
सम्बंधित ख़बरें
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार
जासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
आज की ताजा खबर 03 मई LIVE: आज पूरे देश में NEET यूजी 2026 की परीक्षा होगी आयोजित
निर्वाचन आयोग के कार्यवाहक मुख्य आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने राष्ट्रपति को परिणाम प्रस्तुत करते हुए बताया कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति पौडेल ने भी चुनाव के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।
182 सीटें जीतकर RSP बनी सबसे बड़ी पार्टी
निचले सदन में आरएसपी को 182 सीटें, नेपाली कांग्रेस को 38, सीपीएन-यूएमएल को 25, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को 17, श्रम संस्कृति पार्टी को 7 और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को 5 सीटें मिलीं। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा ने पार्टी को मिली करारी हार के बाद इस्तीफा दे दिया। पार्टी का लक्ष्य इस बार 100 सीटें जीतना था, लेकिन उसे केवल 38 सीटें मिलीं। थापा धनुषा-4 निर्वाचन क्षेत्र से आरएसपी के अमरेश सिंह से हार गए।
यह भी पढ़ें- ‘सभी फिदायीन ड्रग एडिक्ट होते हैं’, काबुल अस्पताल हमले पर पाक सेना का शर्मनाक बयान; 400 मौतों से झाड़ा पल्ला
उनकी केंद्रीय कार्य समिति की बैठक 20 मार्च को बुलाई गई है, जिसमें इस्तीफे पर औपचारिक चर्चा होगी। आरएसपी की स्पष्ट बहुमत वाली जीत के साथ, देश में नई सरकार का गठन और प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का शपथ ग्रहण देश की राजनीतिक दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Nepal balendra shah to be sworn in as pm march 27 rsp wins 182 seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














