- Hindi News »
- World »
- Laying Down Arms Is Like Suicide For Us Says Hezbollah Is Lebanon Heading Toward Civil War
लेबनान में गृहयुद्ध की आहट! हिजबुल्लाह ने कहा- हथियार छोड़ने का मतलब… मिडिल ईस्ट में फिर टेंशन
Civil War Tension Lebanon: लेबनान सरकार ने अमेरिका और इजरायल के दबाव में हिजबुल्लाह से हथियार जमा कराने का कानून मंजूर किया है। इस निर्णय को हिजबुल्लाह ने पूरी तरह खारिज करते हुए इसे...
- Written By: अमन उपाध्याय

लेबनान में गृहयुद्ध की आहट, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Israel Lebanon conflict: इजरायल और अमेरिका लेबनान सरकार पर हिजबुल्लाह से हथियार डालने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस दबाव के चलते लेबनान की संसद ने हिजबुल्लाह के निरस्त्रीकरण से जुड़े एक कानून को मंजूरी दी है। इस कदम से हिजबुल्लाह नाराज हो गया है, जिससे देश में एक बार फिर गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा पैदा हो गया है।
हिजबुल्लाह के संसदीय गुट ‘लॉयल्टी टू द रेजिस्टेंस’ के नेता मोहम्मद राद ने अल-मनार टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका और इजरायल लेबनान सरकार पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि “वक्त अब उनके पक्ष में नहीं है।”
आंतरिक स्थिरता को भंग करने का मौका
मोहम्मद राद ने कहा कि विरोध का होना ही उन्हें वास्तव में परेशान करता है। उन्होंने आगाह किया कि अगर विरोध को कमजोर करने का निर्णय लिया गया, तो यह दुश्मन के लिए देश की आंतरिक स्थिरता को भंग करने का मौका बन सकता है। संभवतः इसका उद्देश्य इसे लेबनान-इजरायल के बीच की बजाय एक घरेलू मुद्दा बना देना हो।
सम्बंधित ख़बरें
बिना दुश्मन के वार के ‘जख्मी’ हुआ US का सुपरकैरियर; 100 केबिन और लॉन्ड्री रूम तबाह, अब क्रोएशिया में होगा इलाज
‘एनर्जी ठिकानों पर हमले मंजूर नहीं’, PM मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस की फोन पर बात; इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
भीख मांगने की रेस में पाकिस्तान बना ‘सुपरस्टार’, IMF के सामने फिर फैलाया झोली; 1.2 अरब डॉलर की किश्त मंजूर
इंडोनेशिया में सोशल पर लगा बैन, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बंद हुए प्लेटफॉर्म्स
Hezbollah’s deputy sec. Gen. Mohammad Raad’s key positions tonight on the Disarmament Decision: The resistance’s weapons have protected Lebanon since 1982, liberated its land, established a deterrence balance, and foiled the enemy’s expansionist project. Disarmament means… pic.twitter.com/ZnPgpCPNh4 — Hadi Hoteit | هادي حطيط (@HadiHtt) August 8, 2025
लेबनान में हिजबुल्लाह के समर्थक लगातार सक्रिय हो रहे हैं, जिससे देश में तनाव बढ़ने और शांति भंग होने का खतरा पैदा हो गया है। अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, तो यहां गृहयुद्ध की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
दुश्मनों का सामना करने में सक्षम नहीं
राद ने कहा कि लेबनान की सरकार भले ही देश का प्रशासन संभाल सकती है, लेकिन वह दुश्मनों का सामना करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने बताया कि 1982 से 2025 तक प्रतिरोधी हथियारों ने लेबनान की सुरक्षा की, उसे आज़ाद कराया और जीत दिलाई है। ये हथियार दुश्मन की विस्तारवादी योजनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं, इज़रायल लेबनान सरकार पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि उन्हें लगता है कि समय उनके पक्ष में काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप बने शांति के हीरो… US की कूटनीति से टूटी दुश्मनी की जंजीर, 35 साल बाद हुई दो दोशों में सुलह
हथियार छोड़ना मतलब खुद को खत्म करना
उन्होंने आगे कहा, “हथियार छोड़ देना ऐसा है जैसे अपना सम्मान छोड़ देना। हथियार छोड़ना अपने आप में खुद को खत्म करने के बराबर है, और हम ऐसा कभी नहीं करेंगे। आप सेना से पूछिए, क्या वे अपने हथियार जो उनके सम्मान का प्रतीक हैं, छोड़ देंगे? क्या वे हथियार छोड़कर दुनिया को हमारे खिलाफ साजिश रचने का मौका देंगे? अगर हम अपने हथियार छोड़ देंगे, तो हमारी संप्रभुता और देश की सुरक्षा कौन करेगा?”
Laying down arms is like suicide for us says hezbollah is lebanon heading toward civil war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
घर में पेट्रोल रखने के नियम… जानें 30 लीटर की सीमा और कानून तोड़ने पर सजा के कड़े प्रावधान
Mar 28, 2026 | 08:27 PMबिना दुश्मन के वार के ‘जख्मी’ हुआ US का सुपरकैरियर; 100 केबिन और लॉन्ड्री रूम तबाह, अब क्रोएशिया में होगा इलाज
Mar 28, 2026 | 08:27 PMगर्मी के लिए वरदान से कम नहीं है सत्तू, जानिए इसके फायदे और जानें कैसे बनाएं सत्तू
Mar 28, 2026 | 08:24 PMमैत्री पोर्टल’ से महाराष्ट्र में उद्योगों को बढ़ावा, बिजली दरों में चरणबद्ध कमी का सरकार का वादा
Mar 28, 2026 | 08:14 PMखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने PSL को कहा अलविदा, अब IPL में बिखेरेंग अपनी आवाज का जादू
Mar 28, 2026 | 08:04 PMसंकट में किसान! उत्तर महाराष्ट्र की बिगड़ती हालत, सांसद शोभा बच्छाव ने संसद में की ‘विशेष पैकेज’ की मांग
Mar 28, 2026 | 08:04 PMकामदा एकादशी के दिन इन उपायों से जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति, खुलेगी किस्मत!
Mar 28, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM













