- Hindi News »
- World »
- Khalistanis Protest Outside Indian High Commission In Canada Burn Tricolor Hit Shoes On Modis Cutout
‘तिरंगा जलाया, मोदी के कटआउट पर मारे जूते’, कनाडा में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन
- Written By: शुभम सोनडवले

टोरंटो. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक विवाद जारी हैं। इसी बीच सोमवार को ओटावा में भारतीय उच्चायोग और टोरंटो और वैंकूवर में वाणिज्य दूतावास के बाहर सोमवार को करीब 500 खालिस्तानियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत सरकार की निंदा की। साथ ही तिरंगे का अपमान किया।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के ओटावा, टोरंटो और वैंकूवर में प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान झंडे लहराए और अलगाववादी नारे लगाए। वहीं, टोरंटो में कुछ लोगों ने तिरंगा जलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट पर जूते फेंककर मारे।
Protesters spit on effigy of Indian Prime Minister Narendra Modi and smack it with a shoe. Outside Indian consulate in Toronto. pic.twitter.com/WpZPLQFfp5 — ??á? ?’???? Global News (@ConsumerSOS) September 25, 2023
कनाडाई नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं निलंबित
गौरतलब है कि ब्रिटिश कोलंबिया में बीते 18 जून को भारत में नामित आतंकवादी और खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी। इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या के पीछे भारतीय राजनयिक और जासूसों की संलिप्तता का गंभीर आरोप लगा दिया था, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत सरकार ने जस्टिन ट्रूडो के इन सभी आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘तथ्यहीन’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कनाडाई नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
Vidhi Megha Death: कनाडा के नियाग्रा में भारतीय छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास के पास लगाए बैरिकेड्स
रिपोर्ट के अनुसार टोरंटो में सोमवार को विरोध प्रदर्शन में 100 से 150 सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन निर्धारित समय पर केवल एक दर्जन लोग ही शामिल हुए। इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति की आशंका के चलते कनाडाई अधिकारियों ने सड़कें बंद कर दी थीं और भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास की इमारतों के आसपास बैरिकेड्स लगा दिए थे।
ओटावा में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम वास्तव में जस्टिन ट्रूडो के आभारी हैं। हम चाहते हैं कि इस कायरतापूर्ण कृत्य की तह तक जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। कनाडा को भारत पर भविष्य में निर्दोष लोगों की हत्या रोकने के लिए दबाव डालना चाहिए।”
कनाडा लगभग 7,70,000 सिखों का घर
गौरतलब है कि कनाडा लगभग 7,70,000 सिखों का घर है, जो पंजाब के बाहर सिखों की सबसे अधिक आबादी है। पिछले कुछ वर्षों में कई प्रदर्शन हुए हैं जिन्होंने भारत को परेशान किया है। सिख भारत की 1.4 अरब आबादी का केवल 2% हैं, लेकिन वे पंजाब में बहुसंख्यक हैं। 30 मिलियन (3 करोड़) की आबादी वाला राज्य जहां उनके धर्म का जन्म 500 साल पहले हुआ था।
Khalistanis protest outside indian high commission in canada burn tricolor hit shoes on modis cutout
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














