- Hindi News »
- World »
- Kerala Nurse Nimisha Death Sentence Overturned In Yemen Indias Grand Mufti Claims
ग्रैंड मुफ्ती की दखल से बची जान, यमन में केरल की नर्स निमिषा की मौत की सजा रद्द
Nimisha Priya: भारतीय ग्रैंड मुफ्ती एपी अबुबकर मुसलैयार के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निमिषा प्रिया को दी गई मृत्युदंड की सजा पहले स्थगित की गई थी, जिसे अब पूरी तरह से रद्द कर दिया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय

निमिषा प्रिया, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Nimisha Priya Case: भारत के ग्रैंड मुफ्ती और सुन्नी नेता कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया को मिली मौत की सजा को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक न तो भारत सरकार और न ही यमन सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि की है। मुसलियार के कार्यालय ने बताया कि यमन में एक हत्या के आरोप में सजा पाने वाली भारतीय महिला निमिषा प्रिया के मामले में फांसी की सजा रद्द कर दी गई है। अभी इसकी पुष्टि के लिए सरकारी स्तर पर कोई घोषणा नहीं हुई है।
सना में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में मौत की सजा को पूर्ण रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले इस सजा को अस्थायी तौर पर रोका गया था। जवाद मुस्तफावी के अनुसार, यह फैसला भारत के ग्रैंड मुफ्ती के हस्तक्षेप के बाद आया है। ग्रैंड मुफ्ती ने यमन के सूफी विद्वान शेख उमर हफीज थंगल से यमनी विद्वानों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का अनुरोध किया था।
वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय
इस मध्यस्थता वार्ता में उत्तरी यमन के शासकीय अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों ने भी भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप यह समझौता हुआ। मुस्तफावी ने बताया कि वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब आगे की प्रक्रिया मृतक तलाल अब्दो महदी के परिवार के साथ हुई बातचीत पर निर्भर करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
क्या था निमिषा प्रिया का मामला?
केरल के पलक्कड़ जिले की 34 वर्षीय नर्स निमिषा प्रिया एक ईसाई परिवार से हैं। साल 2008 में रोजगार की तलाश में वह यमन चली गईं। यमन की राजधानी सना में उनकी मुलाकात एक स्थानीय व्यक्ति तालाल अब्दो महदी से हुई। दोनों ने मिलकर एक क्लिनिक शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद उनके रिश्ते में मतभेद पैदा हो गए।
यह भी पढे़ें:- ‘अब सिर्फ कैंप नहीं…’ CDS के बयान से तिलमिलाया पाक, सामने आई खुफिया प्लानिंग
साल 2017 में, महदी का शव एक पानी की टंकी में मिला था। निमिषा प्रिया पर उनकी हत्या का आरोप लगाया गया था। आरोपों के मुताबिक, निमिषा ने महदी को नींद की गोलियों की अधिक मात्रा देकर मार डाला और फिर उसके शव को छिपाने की कोशिश की। हत्या के एक महीने बाद, निमिषा को यमन-सऊदी अरब की सीमा पर गिरफ्तार किया गया। निमिषा के वकील ने दावा किया कि महदी ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया था और उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था।
सना जेल में बंद है निमिषा
हालांकि, महदी के भाई तलाल अब्दो ने इन आरोपों को झूठा बताया। 2020 में, यमन की एक अदालत ने निमिषा को मौत की सजा सुनाई, जिसे 2023 में यमन के सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा। निमिषा फिलहाल सना जेल में बंद है।
इसी महीने 16 जुलाई को निमिषा को फांसी दी जानी थी, लेकिन भारत सरकार और केरल के कई मुस्लिम संगठनों के हस्तक्षेप के बाद यह सजा टाल दी गई। अब खबर है कि उसकी मौत की सजा पूरी तरह रद्द कर दी गई है।
Kerala nurse nimisha death sentence overturned in yemen indias grand mufti claims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
May 19, 2026 | 06:51 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
May 19, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












