-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pak Expert Qamar Cheema Reaction Cds General Anil Chauhan Operation Sindoor Pak Airforce Plans
‘अब सिर्फ कैंप नहीं…’ CDS के बयान से तिलमिलाया पाक, सामने आई खुफिया प्लानिंग
- Written By: अमन उपाध्याय
India Pak News: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद पाकिस्तानी विशेषज्ञों में हड़कंप मच गया है। घबराहट में अब वे पाकिस्तानी एयरफोर्स की ताकत का बढ़ा-चढ़ाकर दावा करने लगे हैं।

CDS के बयान से तिलमिलाया पाक, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी विशेषज्ञ कमर चीमा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के रुख से घबराकर एक नया दावा किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान वायुसेना ने एक नई रणनीति तैयार की है, जिसके तहत युद्ध की स्थिति में भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने एक और गोपनीय योजना का भी संकेत दिया, जिसे पहले से ही अंतिम रूप दे दिया गया है।
चीमा के मुताबिक, भारत को पता है कि अगर वह आतंकी ठिकानों पर हमला करेगा और इसे सिर्फ आतंकवाद विरोधी कार्रवाई बताएगा, तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई में भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा। इसके बाद, भारत भी पाकिस्तान के सैन्य लक्ष्यों पर प्रहार करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।
मसूद अजहर को खोज रहा भारत
कमर चीमा ने कहा कि भारत का दावा है कि मसूद अजहर चितराल इलाके में मौजूद है और उसे तलाशा जा रहा है। यह जानकारी भारतीय खुफिया एजेंसियों से जुड़ी है, जो शायद मीडिया को दी गई हो। इसके जरिए भारत मसूद अजहर को यह संदेश देना चाहता है कि हमें तुम्हारी लोकेशन का पता है और हम तुम्हें खोज रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
पाकिस्तानी वायुसेना ने बना लिया है प्लान
कमर चीमा ने कहा, “इस बार भारत मसूद अजहर पर ऐसा हमला करेगा कि दुनिया को यह संदेश मिले कि हमने कोई सैन्य लक्ष्य नहीं, बल्कि एक आतंकवादी को निशाना बनाया है। पाकिस्तान की रणनीति स्पष्ट है कि इस बार उन्होंने भारत के सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाने का फैसला किया है, और भारत भी यह जानता है। शायद उन्होंने सोचा होगा कि हम भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सैन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे, लेकिन इस बार पाकिस्तान वायुसेना ने एक अलग योजना बनाई है, हालांकि मैं अभी उसे सार्वजनिक नहीं कर सकता।”
यह भी पढे़ें:- सिर्फ 36 मिनट! ईरान की खामोश चाल से खौफ में अमेरिका, मच सकती है भारी तबाही
क्या बोले भारत के CDS?
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 25 जुलाई को दिल्ली में आयोजित एक डिफेंस सेमिनार में बोलते हुए कहा कि आज के दौर में सेना के लिए हथियारों और रणनीति दोनों का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में छिपे आतंकवादी ठिकानों का पता लगाना है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना किसी भी संभावित विदेशी हमले का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Pak expert qamar cheema reaction cds general anil chauhan operation sindoor pak airforce plans
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












